Raebareli News:- रायबरेली में बुधवार को देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कार के अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराने की वजह से हुआ। सड़क हादसा जगतपुर के फतेहपुर मोरिया के पास हुआ है। जहां पर कार अनियंत्रित होकर पहले तो पेड़ से टकराई जिसके बाद जाकर गड्ढे में घुस गई। इस हादसे में तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस पहुंची मौके पर
इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। तुरंत ही पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया जिसके बाद चिकित्सकों ने सभी युवकों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह तीनों युवक आपस में मित्र थे। ग्राम मदौलतपुर निवासी धनंजय सिंह उम्र 32 साल, ग्राम अलीगंज डिगवा निवासी आशुतोष उम्र 35 साल, ग्राम परिहर निवासी संदीप उम्र 35 साल।
यह तीनों युवक कार से शाम को रायबरेली आए थे शहर में काम निपटाने के बाद तीनों दोस्त कर से वापस जगतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम फतेहपुर मलिया के पास कर तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
तेज रफ्तार की कार
इस हादसे के दौरान कार की रफ्तार बहुत अधिक थी जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे के दौरान कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि तीनों युवकों को सिर पर गंभीर चोट लगी थी जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कार किसकी है इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है।
Read More:- जीवन के सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए रंगभरी एकादशी पर करें यह उपाय, जीवन होगा सफल





