Uttarakhand News:- उत्तराखंड के विकासनगर में भयानक सड़क हादसा हो गया। इस भयानक हादसे में विकासनगर में रोडवेज बस खाई में पलट गई। जिसके चलते तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा सुबह के समय हुआ। जैसे ही इस हादसे की खबर एसडीआरएफ को मिली उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोग घायल भी हो गए। जिसमें लोगों को गंभीर रूप से चोटे आई है।
अनियंत्रित होकर पलटी बस
यह बस हिमाचल प्रदेश से नेरवा के पांवटा जा रही थी। यह एचपी रोडवेज बस हरिपुर-कोटी-मिंस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई के नजदीक जाकर अचानक से अनियंत्रित होने लगी। जिसके बाद वह खाई में पलट गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल है।
बस में 30 यात्री थे सवार
सड़क हादसे के दौरान इस बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसा होने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चला दिया। थाना प्रभारी कसी दीपक धारीवाल का कहना है कि घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल तक पहुंचा जा रहा है जिससे उनका इलाज कराया जा सके।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में फिर तेजी और गिरावट की आ रही महक, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव





