Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के लखनऊ कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास बुधवार को देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यह दर्दनाक हादसा बुधवार को रात 11:30 हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे बाइक पर सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को जोरदार टक्कर मारकर भागने के फिराक में कुचल दिया। इस हादसे में पूरा परिवार जिसमें दंपति और उनके दो बच्चे थे सब की मौत हो चुकी है। हालांकि मृतक की एक बड़ी बेटी जो उसके साढू के बाइक पर बैठी थी इसीलिए वह बच गई है। हादसा बहुत ही दर्दनाक था।
हादसे में चार लोगों की मौत
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जो की एक ही परिवार था। अजगैन कोतवाली वह कस्बा निवासी वीरेंद्र जिनकी उम्र 35 थी पुत्र गुरु चरण परिवार के साथ बुधवार को लखनऊ के बंधारा थाना क्षेत्र के दयाल खेड़ा गांव में एक शादी में गए थे यहां से लौटते समय उनकी बाइक पर उनकी पत्नी जिनकी उम्र 33 साल थी और बेटी अनुराधा जिनकी उम्र 9 साल थी और बेटे रूद्र जिसकी उम्र 6 साल थी सब लोग एक ही बाइक पर सवार थें। वही बड़ी बेटी नैनसी जिसकी उम्र 15 साल थी वह वीरेंद्र के साढू रंजीत की बाइकर बेटी की और वीरेंद्र की बाइक से आगे की तरफ चल रही थी इसलिए वह सुरक्षित है।
अनियंत्रित ट्रक ने कुचला पूरा परिवार
वीरेंद्र के साढू रंजीत आगे भल्ला फार्म किराए पर जाकर उनका इंतजार करने लगे तभी देखा कि तेज रफ्तार ट्रक में आगे चल रहे हैं कंटेनर में टक्कर मार दी जिससे कंटेनर हाईवे पर पलट गया। जिसके बाद भगाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचलकर भाग गया। किसी हादसे में दंपति और उनके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक पुलिस की गिरफ्तार में
इस हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिली और तुरंत पुलिस अलग करवाया और थानाध्यक्ष अरविंद पांडे का कहना है कि चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
Read More:- मध्यप्रदेश का आधे से ज्यादा हिस्सा गिरा घने कोहरे की चपेट में, कई जिलों में बारिश की संभावना




