Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के टीले के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के टीले के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिले के म्योरपुर के किरवानी जंगल में सफेद मिट्टी निकालते समय मिट्टी का टीला ढह गया जिसकी वजह से तीन लोगों की नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य बाकी लोगों को टीले के नीचे से निकाला जा रहा है। मिट्टी का टीला खोदा जा रहा था जिसके ढहने की वजह से उसमें कई लोग दब गए।

तीन लोगों के शव हुए बरामद

ग्रामीणों की तरफ से तत्काल बचाव का कार्य शुरू किया गया और मलबे से लोगों को निकलना शुरू किया। इसके बाद सुबह 11:30 तक लगभग 3 शव मिल चुके थे और अन्य की तलाश जारी है।

आखिर क्या है मामला?

इलाकों में बड़ी संख्या में लोग सफेद मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं, जिसके लिए यहां से महिलाएं और कुछ बच्चे किरवानी जंगल में पहुंचे थे और मिट्टी खोदते हुए सुरंग बनाकर टीले के काफी नीचे चले गए। जिसके बाद टीला ढह गया इसमें अंदर महिलाएं मंदिर में दब गई और साथ गए लोगों की चीज पुकार के बाद आसपास के सभी ग्रामीण यहां पर पहुंचे और उन्होंने इस बचाव कार्य को शुरू किया।

जेसीबी से बचाव कार्य चल रहा

जेसीबी के जरिए दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन लोगों के शव बाहर निकाले गए। इनको म्योरपुर सीएचसी में ले जाया गया जिसके बाद इनको डॉक्टरों द्वारा मृत बताया गया है। इन शवों की पहचान सदिकुनिषा निवासी बड़होर थाना बभनी, अमीषा खातून निवासी किरवानी, सीता निवासी किरवानी के रूप में की गई है। साथ ही एक और महिला गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

Read More:- मौसम विभाग में जारी किया बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है तेज बारिश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?