Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान इन्होंने सागौन और हल्दू की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पंडरिया परिक्षेत्र के कुकुर सर्कल में बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को रोककर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पाया गया कि इस ट्रैक्टर में सागौन और हल्दू की लकड़िया बिना वेद दस्तावेज के परिवहन करते देखी गई है।
देर रात किया ट्रैक्टर को जब्त
देर रात लगभग 11:45 पर वन विकास निगम की टीम संरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान डालामोहा में भेड़ागढ़ बैगापारा कच्चे मार्ग पर एक संदिग्न ट्रैक्टर नजर आया। इसके बाद टीम ने इस वाहन की घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी इस ट्रैक्टर में भारी मात्रा में कीमती लकड़िया लदी हुई थी।
7.5 लाख की लकड़ियां की जब्त
टीम ने कार्यवाही के दौरान ट्रैक्टर को कब्जे में लिया जिसमे लगभग 7.5 लाख रुपए की लकड़ियां जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान देखा कि ट्रैक्टर में सागौन के चार लठ्ठे, हल्दु के 12 लठ्ठे, और अन्य लकड़ी बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
Read More:- कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जाने इस दौरान कौन सी आरती का पाठ है शुभ




