Home » बिजनेस » Top Mutual Fund 2026: म्यूचुअल फंड निवेश की सही राह, जानिए किन फंड्स पर दांव लगाने की सलाह

Top Mutual Fund 2026: म्यूचुअल फंड निवेश की सही राह, जानिए किन फंड्स पर दांव लगाने की सलाह

Top Mutual Fund 2026
Top Mutual Fund 2026

Top Mutual Fund 2026 : आज के समय में म्यूचुअल फंड निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। लगभग हर निवेशक चाहता है कि वह म्यूचुअल फंड के जरिए अच्छा रिटर्न कमाए, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर निवेश किया कहां जाए। बाजार में सैकड़ों स्कीमें हैं, जिनमें से सही फंड चुनना आम निवेशक के लिए आसान नहीं होता। इसी उलझन को दूर करने के लिए आशियाना फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ अनिरुद्ध गुप्ता से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि निवेश से पहले लक्ष्य, समय अवधि और जोखिम क्षमता को समझना बेहद जरूरी है। बिना योजना के किया गया निवेश अक्सर निराशा में बदल जाता है।

अनिरुद्ध गुप्ता का मानना है कि 2026 तक का नजरिया रखते हुए निवेशकों को ऐसे फंड्स चुनने चाहिए जो स्थिरता और ग्रोथ, दोनों का संतुलन बनाए रखें। उनका कहना है कि आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी रहेगी, जिसका फायदा इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड्स को मिल सकता है।

Top Mutual Fund 2026: जानें नाम

उन्होंने ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड को निवेश के लिए एक मजबूत विकल्प बताया। यह फंड बड़ी और स्थापित कंपनियों में निवेश करता है, जिससे जोखिम अपेक्षाकृत कम रहता है। ऐसे फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर माने जाते हैं, जो स्थिर रिटर्न चाहते हैं। HDFC फ्लेक्सी कैप फंड को लेकर उनका कहना है कि यह फंड बदलते बाजार हालात के अनुसार लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में निवेश कर सकता है। यही लचीलापन इसे लंबी अवधि के निवेश के लिए आकर्षक बनाता है।

SBI लार्ज और मिड कैप फंड को उन्होंने ऐसे निवेशकों के लिए उपयुक्त बताया, जो थोड़े ज्यादा जोखिम के साथ बेहतर रिटर्न की उम्मीद रखते हैं। इसमें बड़ी कंपनियों की स्थिरता और मिड कैप कंपनियों की ग्रोथ, दोनों का फायदा मिलता है। कोटक मिडकैप फंड पर बात करते हुए अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि मिडकैप सेगमेंट में आगे चलकर तेज ग्रोथ देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है।

कोटक इक्विटी सेविंग फंड को उन्होंने उन निवेशकों के लिए बेहतर बताया, जो इक्विटी में रहकर भी जोखिम कम रखना चाहते हैं। इस फंड में इक्विटी के साथ-साथ अन्य सिक्योरिटी एसेट क्लास भी शामिल होते हैं।

ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड

होल्डिंग फीसदी
HDFC बैंक 9.79%
ICICI बैंक 8.42%
रिलायंस इंडस्ट्री 6.95%
भारती एयरटेल 4.56%
एक्सिस बैंक 4.22%

HDFC फ्लेक्सी कैप फंड

होल्डिंग फीसदी
ICICI बैंक 9.45%
HDFC बैंक 8,78%
एक्सिस बैंक 7.35%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4.58%
SBI लाइफ इंश्योरेंस 4.18%
कोटक महिंद्रा बैंक 4.11%

SBI लार्ज और मिड कैप

होल्डिंग फीसदी
HDFC बैंक 5.98%
रिलयांस इंडस्ट्री 3.22%
एक्सिस बैंक 3.18%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.04%
एशियन पेंट 2.98%

कोटक मिडकैप

होल्डिंग फीसदी
GE वर्नोवा टी एंड डी इंडिया 3.76%
फोटिस हेल्थकेयर 3.61%
एमफैसिस 2.88%
IPCA लैबोरिटी लिमिटेड 2.67%

कोटक इक्विटी सेविंग फंड

होल्डिंग फीसदी
भारती एयरटल 7.59%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 6.65%
इंडस टावर 3.84%
मारुती सुजुकी 3.51%

Read More : इंदौर मामले पर उमा भारती की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- “यह घटना MP और सरकार को करती है शर्मिंदा”

डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। Headline India News निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?