Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश में बैंकों की हड़ताल चल रही है। आज हड़ताल का तीसरा दिन है। इस हड़ताल के कई कारण है। बैंकों में हड़ताल के दौरान सभी राष्ट्रीयकृत बैंक इस हड़ताल में शामिल है। इस हड़ताल के कई कारण है। जिसमें से मुख्य कारण है हफ्ते में केवल 5 दिन बैंक खुलने की मांग को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने को लेकर इसके खिलाफ बीते दिनों एसबीआई के हजरतगंज स्थित प्रधान कार्यालय में प्रेस के साथ बातचीत भी की गई थी। जिसको लेकर बैंक कर्मियों का कहना था कि वह 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
बैंक कर्मियों की मांग
एनसीबीई के महामंत्री दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल बैंकों में पहले की हर महीने के दूसरे और चौथे सोमवार को छुट्टियां दी जाती है। ऐसे में आइडिया और यूएफबीयू के समझौते के मुताबिक शेष बचे दो तीन शनिवारों में अवकाश घोषित करने के जगह बैंक कर्मियों का कहना है कि वह सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रोज 40 मिनट ज्यादा काम करेंगे। इससे पहले मुख्य श्रमायुक्त से एक दिन पहले हुए समझौते में हुई बातचीत के दौरान सरकार की जिद के कारण इस समस्या का कोई भी समाधान सामने नहीं आ पाया है।
जिसको लेकर फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि इससे पहले भी बैंक कर्मियों द्वारा प्रदर्शन और धरने के साथ रैली और ट्विटर अभियान के जरिए अपनी मांग को पूरा करने को लेकर सरकार अभी भी अपनी स्थिति पर बनी हुई है। प्रेस से हुई बातचीत के दौरान यहां पर लक्ष्मण सिंह, आरएन शुक्ला, शकील अहमद, बीके माथुर, संदीप सिंह, दिवाकर कुशवाहा, प्रभाकर अवस्थी और बीडी पांडे भी शामिल थे।
बैंक काउंटर रहेंगे बंद
बैंक में चल रही हड़तालों के चलते ऐसे में केवल बैंक काउंटर बंद रहने वाले हैं। बाकी ग्राहक सेवाएं बिना रुकावट चलेगी इसके साथ ही इस बारे में बातचीत की गई। जिसमें बैठक के दौरान बताया गया कि डिजिटल बैंकिंग जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई कार्ड पेमेंट आदि सही तरीके से काम करते रहेंगे और क्लीयरिंग और सेटेलमेंट सिस्टम प्रभावित न हो इसके लिए सरकारी कामकाज से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी। इतना ही नहीं बिजनेस कॉलेज कॉरस्पॉडेंट के माध्यम से सभी सेवाएं जारी रहेगी। जिससे कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियां ना हो।
Read More:- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, जनहानि की कोई खबर नहीं





