Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » आर्थिक तंगी को मिनटो में दूर करेगा यह वास्तु का सरल सा उपाय, बस घर में लगाए एक पौधा

आर्थिक तंगी को मिनटो में दूर करेगा यह वास्तु का सरल सा उपाय, बस घर में लगाए एक पौधा

Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ही ज्यादा घर के वातावरण को प्रभावित करता है। इसीलिए हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाने के लिए घर की वायु को शुद्ध करने के लिए और धन प्रवाह को बढ़ाने के लिए आपको कुछ छोटे-मोटे उपाय करने होंगे।

इसके लिए आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके घर में एक ऐसा पौधा लगाना होगा जो कि धन संपत्ति का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन का प्रवाह बढ़ने लगता है। इस पौधे को सही दिशा में लगाना चाहिए और किस तरह से लगाना चाहिए इसके बारे में बताते हैं।

मनी प्लांट का पौधा

मनी प्लांट का पौधा धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे अगर आप घर में लगाते हैं तो यह बहुत शुभ होता है ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी पत्तियां गोल और हृदय के आकार की होती है जो सिक्कों का रूप दर्शाती हुई नजर आती है। घर में मनी प्लांट रखने से घर में धन के विकास और वृद्धि मैं तेजी आती है। मनी प्लांट के पौधे को घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए जिससे कि धन घर में आकर्षित हो।

मनी प्लांट किस दिशा में लगाए

मनी प्लांट का पौधा हमेशा घर में दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में धन का प्रवाह बढ़ने लगता है या फिर दक्षिण पूर्व दिशा में जगह नहीं है तो आप पूर्व दिशा में इसे रख सकते हैं गलती से भी आपको उत्तर पश्चिम या दक्षिण पश्चिम दिशा में मनी प्लांट का पौधा नहीं लगना चाहिए यह अशुभ माना जाता है।

मनी प्लांट कितने पत्तों वाला हो

घर में मनी प्लांट का पौधा रखते समय इस बात का खास ध्यान रखें की कभी भी घर में चार पत्ती वाले मनी प्लांट के पौधे को नहीं रखें। चार पत्तियों वाला मनी प्लांट का पौधा मृत्यु का प्रतीक माना जाता है। मनी प्लांट के पौधे पर पत्तियों की संख्या हमेशा 3,5,8 या 9 होनी चाहिए। यह सब धन संपत्ति का प्रतीक मानी जाती है। गलती से भी पौधे को मुरझाने ना दे इसमें समय-समय पर पानी डालते रहे और उसको धूप दिखाते रहे पौधा कभी भी मुरझाया हुआ घर में नहीं रखना चाहिए।

मनी प्लांट से आर्थिक तंगी होगी दूर

मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से गरीबी दूर होती है। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। मनी प्लांट का पौधा घर में लगा होने से धन का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक रुकावटें कम होती है नौकरी और व्यापार में कई अवसर प्राप्त होते हैं और कई समस्याओं से छुटकारा मिलने लगता है।

Read More:- किसानों को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, योजना के तहत किसानों के खाते में पहुंचे 460 करोड़ रुपए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?