Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मध्यप्रदेश में एक नया सिस्टम सक्रिय हुआ है जिसकी वजह से अगले आने वाले 5 दिनों तक आंधी बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिलेगा। ऐसे में गर्मी सबसे राहत मिलेगी और उसके साथ ही फसलों और जनजीवन पर भी उसका असर साफ देखने को मिलने वाला है। अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। कई संभागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है। मार्च में नया मौसम सक्रिय होगा जिसके चलते 4 से 5 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार से इसका असर और ज्यादा बढ़ेगा।
मौसम का दिखेगा 24 घंटे असर
मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे में मौसम का असर देखने को मिलेगा। जिसमें ग्वालियर, चंबल, संभाग के भिंड और दतिया जिलों में ओले गिरने की संभावना है। प्रदेश के लगभग आधे से ज्यादा हिस्से में मौसम को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब और बंगाल की खाड़ी में नमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोंभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
पूरे मध्यप्रदेश में दिखेगा इसका असर
मध्यप्रदेश में यह सिस्टम 30 मार्च से एक्टिव होगा। जिसके बाद अधिकतर हिस्सों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर जिलों में 2 अप्रैल तक आने बारिश तूफान का असर देखने को मिल सकता है।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम बदलने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी जिसकी वजह से लोगों को कुछ दोनों के लिए गर्मी से राहत मिलेगी। कई शहरों में तापमान कम होगा और मौसम पर देखने को मिलेगा लोग गर्मी से पा सकेंगे। फिलहाल प्रदेश के कई शहरों में पर 38 डिग्री से ऊपर जा चुका है। रविवार को मंडला में अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में जारी है तेजी मंदी की दौड़, जाने आज के ताजा बाजार भाव





