Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम फरवरी महीने में कम से कम चार बार बदला जिसमें कई शहरों में बारिश हुई आंधी तूफान आया। जिसकी वजह से फसलों को नुकसान हुआ किसानों के फसले खराब हुई। मौसम विभाग की माने तो मार्च में फिर एक बार मौसम बदलेगा जिसकी वजह से इसका असर कई शहरों पर देखने को मिलेगा इसके साथ ही शहरों का तापमान दिन में 34 डिग्री से पार देखने को मिल सकता है।
मार्च के महीने में होली के आसपास मौसम फिर बदलेगा जिसकी वजह से ग्वालियर, चंबल, अंचल में बदल तेज हवाएं और हल्की बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक तरफ लाइन सक्रिय हो रही है जिसका असर पूरे मध्यप्रदेश पर नजर आएगा।
अप्रैल महीने में दिखेगी तपिश
अप्रैल महीने के शुरू होते ही होली के आसपास मौसम बदलेगा। अब ऐसे में कई शहरों में तापमान 34 डिग्री के ऊपर जाएगा और रात का तापमान 18 डिग्री से ऊपर बना रहेगा ऐसे में कई शहरों में तपिश बढ़ सकती है। अलग-अलग शहरों में अलग-अलग तापमान देखने को मिलेगा।
ठंड से नहीं मिली राहत
ठंड से अब तक राहत नहीं मिल पाई है आज भी कई शहरों में रात के समय ठंड तेज है। पचमढ़ी में तापमान 9.6 डिग्री वही सागर में 18.4 डिग्री और नर्मदा पुरम में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वही श्योपुर, सिवनी, गुना, खंडवा और टीकमगढ़ में रात के समय का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। वही रतलाम और धार में 17 डिग्री तापमान देखने को मिला है।
फरवरी महीने में चार बार बदला मौसम
फरवरी महीने में मौसम अचानक चार बार बदला। इस मौसम का असर पूरे मध्यप्रदेश पर देखने को मिला। मौसम के बदलने की वजह से बारिश आंधी तूफान आया जिसकी वजह से कई शहरों में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ और ऐसे में प्रशासन की तरफ से भी सर्वे कराया गया जिसमें किसानों की फसलों का जायजा हुआ।
Read More:- सोने के भाव में आई तेजी तो वहीं चांदी के भाव गिरे, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव





