Weather News:- मध्यप्रदेश में नए साल के इस अवसर पर ठंड से थोड़ी राहत मिली है। ठंड का असर कम नजर आया लेकिन वही कोहरा घना छाया रहा और बादलों का असर नजर आ रहा है। आज मध्यप्रदेश में कई शहरों में घना कोहरा तो छाया हुआ है ही साथ ही बादल छाए हुए हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में ठंड से राहत मिली है लेकिन यह ठंड 3 तारीख से फिर वापस दस्तक देने को तैयार है। मध्यप्रदेश के 16 जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा वहीं पांच जिलों में बादल देखने को मिल रहे हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है आने वाली तीन चार और 5 जनवरी को कई शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा और तेज ठंड पड़ेगी। इसमें कई नाम शामिल है। ग्वालियर-चंबल संभाग और विंध्य क्षेत्र के और भी जिले जैसे मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली मैं भी घना कोहरा छाएगा। तापमान में लगातार गिरावट होने की वजह से ठंड तेज देखने को मिल रही है।
कोहरे से यातायात प्रभावित
कोहरे से जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है। दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश में आने वाली कई ट्रेनें लेट हो रही है। ट्रेनें लगभग 8 से 10 घंटे लेट चल रही है। यातायात में देरी की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं।
कई शहरों में तापमान गिरा
मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। बीते कई दिनों से पचमढ़ी में 5.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वही शिवपुरी, खजुराहो, अमरकंटक, राजगढ़, नौगांव, उमरिया, मंडला, मलाजखंड, टीकमगढ़, दतिया, नरसिंहपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, और इंदौर जैसे बड़े शहरों में तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है। तापमान में गिरावट की वजह से भी ठंड बढ़ रही है।
जनवरी में भी ठंड बरकरार
मध्यप्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जनवरी के महीने में भी ठंड बरकरार रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीना में ठंड में बीतेगा। इस साल पढ़ रही ठंड ने नवंबर महीने में 84 साल और दिसंबर महीने में 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव फिर चढ़े परवान, जाने आज के ताजा मार्केट में भाव





