Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड के किच्छा से कांग्रेस विधायक के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए जांच के आदेश

उत्तराखंड के किच्छा से कांग्रेस विधायक के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए जांच के आदेश

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के किच्छा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहर के बेटे सौरभ राज बेहर पर जानलेवा हमला हुआ। यह घटना रविवार को हुई। कांग्रेस विधायक के बेटे पर तीन बाइकसवार नकाबपोशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के बाद सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी को मिली जिसके बाद विधायक बेहर से फोन पर बात की और इस मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

रविवार को हुआ हमला

पुलिस प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस इस मामले में जुट गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सौरव रविवार शाम को आवास विकास इलाके में पुलिस चौकी जाने के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद यह घटना हो गई। तीनों नकाबपोश बाइक पर सवार थे इन्होंने लाठियां और रोड से सौरभ पर हमला किया और उसके घायल होने के बाद फरार हो गए।

सौरभ की हालत गंभीर

बदमाशों के हमला करने के बाद सौरभ की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और स्थिति और ज्यादा बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे आईसीयू में रखा गया है ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि सौरभ की हालत बहुत गंभीर है उसे लगातार निगरानी की जरूरत है। सौरभ की निगरानी में डॉक्टर लगे हुए हैं फिलहाल हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना से मची अफरा-तफरी

तिलक राज बेहर किच्छा के विधायक है और राज्य के पूर्व मंत्री है। सौरभ विधायक का छोटा बेटा है। इस मामले के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कांग्रेस विधायक ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने समझौते के बहाने उनके बेटे को पुलिस चौकी बुलाया और फिर उस पर सुनियोजित हमला करवाया।

Read More:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईडी की चपेट में आने से निर्दोष ग्रामीण की हुई मौत, क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?