Home » राजनीति » तथाकथित बाबरी मस्जिद को मिल रहा करोड़ों का चंदा अब तक 11 पेटी कैश के साथ 93 लाख आए ऑनलाइन

तथाकथित बाबरी मस्जिद को मिल रहा करोड़ों का चंदा अब तक 11 पेटी कैश के साथ 93 लाख आए ऑनलाइन

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद को तैयार किया जा रहा है। जिसकी नींव 6 दिसंबर को रखी गई है। इस मस्जिद को तैयार करने के लिए इसकी नींव TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा रखी गई है। बाबरी जैसी मस्जिद को तैयार करने के लिए करोड़ों का चंदा दिया जा रहा है। मस्जिद को तैयार करने के लिए इसकी नींव रखने का दिन वही दिन चुना गया जिस दिन बाबरी विध्वंस की 23वीं बरसी थी। कबीर ने कड़ी सुरक्षा में इस मस्जिद की नींव रखी।

मस्जिद निर्माण के लिए 11 पेटी चंदा हुआ इकट्ठा

बाबरी जैसी इस मस्जिद को तैयार करने के लिए चंदा जमा किया जा रहा हैं। ऐसे में खबरों की माने तो शिलान्यास समारोह में लगभग 11 पेटी चंदा जमा हुआ है और इसके अलावा ऑनलाइन 93 लाख रुपए जमा हुए हैं। इन नोटों को गिनने के लिए लगभग 30 लोगों को बुलाया गया साथ ही नोट गिनने की मशीन भी लगवाई गई। मौलवियों द्वारा भारी मात्रा में चंदा इकट्ठा किया जा रहा है।

हुमायूं कबीर ने काटा फीता

हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी जैसी मस्जिद को तैयार करने के लिए 6 दिसंबर को फीता काटकर मस्जिद की नींव रखी। मौलवियों की कड़ी सुरक्षा में हुमायूं कबीर ने इस मस्जिद की नींव रखी है। इसके अलावा हुमायूं कबीर का कहना है कि जब तक वह फरवरी माह में एक लाख लोगों से कुरान पाठ नहीं करवाएंगे तब तक मस्जिद निर्माण का कार्य शुरू नहीं होगा।

हुमायूं कबीर करेंगे नई पार्टी का निर्माण

हुमायूं कबीर का कहना है कि वह आने वाले समय में मुसलमानो के हित में कार्य करेंगे और इसके अलावा वह एक नई पार्टी का निर्माण करेंगे जो लगभग 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मुसलमानो के लिए खड़ी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?