Weather News:- मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में 23 जनवरी से लेकर 24 जनवरी को स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मावठे की बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन दिनों मामूली सी गर्मी मालूम पड़ेगी लेकिन इसके बाद जनवरी के अंत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मध्यप्रदेश का मौसम करवट बदल रहा है। कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है लगभग 10 जिलों में पड़ सकती है। बारिश के साथ मध्यम कोहरा भी देखने को मिलेगा।
कई जिलों में कोहरा का असर
मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है। इसमें कई जिलों के नाम शामिल है। जैसे ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, और रीवा वही भोपाल इंदौर उज्जैन सहित कई बड़े शहरों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
जनवरी में लौटेगी ठंड
मौसम विज्ञान के माने तो पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद वापस ठंड में बढ़ोतरी होगी। जनवरी महीने के अंत में फिर ठंड वापस पड़ेगी शीतलहर और कोहरे के साथ ठंड भी नजर आएगी। तापमान में गिरावट के चलते कई इलाकों में शीतलहर देखने को मिल रही है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमें 23 जनवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में बारिश की संभावना है। वही 24 जनवरी को ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश की संभावना बताई जा रही है।
एक समय पर दो मौसमी सिस्टम हुए सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो एक ही समय पर दो मौसम में सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। जिसकी वजह से मध्यप्रदेश में इसका असर साफ नजर आ रहा है। ऐसे में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस सिस्टम के कारण 23 और 24 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव नहीं ले रहे हो कि नहीं का नाम, आज फिर तेजी के संकेत





