Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर साफ नजर आ रहा, कई जिलों में अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर साफ नजर आ रहा, कई जिलों में अलर्ट जारी

Weather News:- मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोंभ के असर से आंधी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगभग 20 जिलों में मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश भर में 5 फरवरी से 10 फरवरी तक फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि 5 फरवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा जिसका असर मध्यप्रदेश पर नजर आएगा।

मध्यप्रदेश में यह सिस्टम लौटने के बाद वापस कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मध्यप्रदेश में फिलहाल कई इलाकों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित 20 जिलों में बारिश दर्ज की जा रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के माने तो आज ग्वालियर भिंड मुरैना दतिया शोरपुर शिवपुरी गुना अशोकनगर आगरा आगर मालवा राजगढ़ विदिशा सागर दमोह निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सतना और रीवा में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा 4 फरवरी को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा छाया रहेगा तो पर 5 फरवरी को राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा छाने की संभावना है। वही 6 फरवरी को गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा देखने को मिलेगा। जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी किसी भी रुक-रुक कर मावठे की बारिश भी हो सकती है।

मौसम में परिवर्तन की वजह

मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव इसीलिए आ रहा है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश भर में इस तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। फरवरी महीने की 5 तारीख से लेकर पश्चिम उत्तर भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर पूर्व मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा। जिसके चलते 10 फरवरी तक बारिश का मौसम जारी रह सकता है।

बारिश के बाद फिर लौटेगी ठंड

बारिश की संभावना कई जिलों में जताई जा रही है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है की बारिश समाप्त होने के बाद फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में फिर तेजी और गिरावट की आ रही महक, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?