Home » मध्य प्रदेश » हिमालय की बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश पर दिख रहा, सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट

हिमालय की बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश पर दिख रहा, सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट

Weather News:- हिमालय में बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से मध्यप्रदेश पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश की हवाएं लगातार सर्द हो रही है। एमपी में फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं साथ ही लगातार तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार शीत लहर चल रही है और घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें चार से पांच घंटे लेट चल रही है। आने वाले समय में ठंड और बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार कोहरा बना हुआ है। वही भोपाल, इंदौर, रीवा, मऊगंज, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर और सिवनी में सर्द हवाएं चल रही है। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में बहुत ही घना कोहरा बना हुआ है। घने कोहरे और शीत लहर के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनें चल रही है घंटों लेट

कोहरे और सर्द हवाओं के चलते यातायात पर भी काफी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में चलने वाली कई ट्रेनें लगभग चार से पांच घंटे लेट चल रही है। सभी ट्रेनों की टाइमिंग में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

तापमान में लगातार गिरावट

तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिसके चलते रात के समय तो ठंड है ही दिन के समय भी ठिठुरन हो रही है। रविवार के दिन तापमान में गिरावट नजर आ रही है। कई जिलों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जिसके चलते ठंड बढ़ती जा रही है।

Read More:- सोना चांदी के भाव पहुंचे अपने हाई स्तर पर, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?