Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में नजर आ रहा दोहरे मौसम का असर, नए सिस्टम के चलते हो रहा बदलाव

मध्यप्रदेश में नजर आ रहा दोहरे मौसम का असर, नए सिस्टम के चलते हो रहा बदलाव

Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम अपना दोहरा असर दिखा रहा है। कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है तो कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो 13 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान 3 से 4 डिग्री गिर सकता है। ऐसे में मौसम में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम का यह दोहरा असर दिन में गर्मी और रात को ठंड महसूस कर रही है।

कुछ शहरों में तापमान गिरा तो कुछ में बड़ा

मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट आई है तो कई शहरों में तापमान बड़ा है। गर्म शहरों में भोपाल, इंदौर, सागर, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़, बैतूल, दमोह, खजुराहो, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम और मंडला का नाम आता है। इन शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा है। वही कटनी, अमरकंटक, खजुराहो, पचमढ़ी, उमरिया, रीवा, शिवपुरी, मंडला, दतिया, नौगांव में तापमान गिरा है जिसकी वजह से यह ठंड महसूस हो रही है।

मध्यप्रदेश पर दिखेगा बर्फबारी का असर

पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर सीधा मध्यप्रदेश पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में तापमान 2 दिनों तक बढ़ाने और तेज धूप निकलने की उम्मीद की जा रही है। जैसे ही सिस्टम बदलेगा बर्फ तो ठंडी हवाएं चलेंगी और मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम में होगा फिर बदलाव

मौसम विभाग क्या मुताबिक 13, 14 और 15 फरवरी के दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसे में पारा गिर सकता है। जिसकी वजह से ठंड का असर बढ़ सकता है। फिलहाल मध्यप्रदेश में मिक्स पैटर्न चल रहा है। जिसकी वजह से दोपहर में गर्मी और रात में सर्दी महसूस होती है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव को लेकर बाजार में नया मोड़, जाने आज कितना बदले ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?