chandragrahan 2026:- आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक लगभग 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। जिसके चलते सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं चंद्र ग्रहण के चलते मंदिरों पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। आज यानी कि मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण है चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद रहने वाले हैं।
आज लगेगा चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 से शुरू हो जाएगा और इसका समापन 6:57 पर होगा ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। दौरान मंदिर के कपाट बंद रहने वाले हैं। सुबह 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाएगा।
फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर पड़ेगा चंद्रग्रहण
आचार्य डॉक्टर सुशांत राज का कहना है कि फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्रग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहने वाले हैं। इतना ही नहीं ऐसे में सूतक काल के समय पूजा-पाठ समेत सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहने वाले है। ज्योतिष आचार्य के मुताबिक यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को ही मंदिरों में पोस्ट चस्पा कर दिए गए हैं।
Read More:- मध्यप्रदेश का पारा होली से पहले चढ़ा ऊपर, मार्च-अप्रैल में लू के आसार




