Home » उत्तराखंड » फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, इस दौरान मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, इस दौरान मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

Chandragrahan 2026:- साल का पहला चंद्रग्रहण जल्द ही लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के दौरान कई सावधानियां बरती जाती है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। साल के पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत लगभग दोपहर के 3:20 से शुरू होगी और इसका समापन लगभग 6:45 पर पूर्ण होगा। यह चंद्रग्रहण में सिंह राशि और मध्य नक्षत्र में लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। ऐसे में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस ग्रहण के चलते शहर के कई मंदिरों में इसके पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं।

भारत में दिखेगा यह चंद्र ग्रहण

आचार्य डॉक्टर सुशांत राज के अनुसार इनका कहना है कि फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर यह साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर के समय लगभग 3:20 से शुरू होगी और इसका समापन 6: 47 मिनट पर होने जा रहा है। इसके अलावा यह चंद्रग्रहण 3:27 घंटे तक प्रभावित रहने वाला है। भारत में भी यह चंद्रग्रहण दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल यहां पर भी मान्य रहेगा।

मांगलिक कार्य होंगे वर्जित

इस चंद्र ग्रहण के दौरान सभी मंदिर बंद रहेंगे और किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण रहने वाला है जिसमें आसमान में चांद लाल कलर का नजर आएगा। 3 मार्च को सुबह 6:20 बजे से सूतक काल शुरू होगा और इसके बाद चंद्र ग्रहण तक सूतक काल रहेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे।

Read More:- कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ने की 36 घंटे में मिली 2 बार धमकी, जाने क्या है मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?