Home » गैजेट्स » सोते समय फोन चार्ज पर लगाने के नुकसान? जाने कैसे है यह खतरों से भरा हुआ

सोते समय फोन चार्ज पर लगाने के नुकसान? जाने कैसे है यह खतरों से भरा हुआ

अक्सर लोगों की आदत होती है कि स्मार्टफोन को सोने से पहले चार्ज पर लगा देते हैं ताकि सुबह उठने पर उन्हें फोन पूरी तरह से चार्ज मिले बैटरी फूल मिले। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन को चार्ज पर लगाकर सोने के कई नुकसान है। इससे आपको खतरा हो सकता है। अगर आपका फोन ओवर हीटिंग और बैटरी डैमेज के साथ आग लगने जैसी घटनाओं से खुद को बचाने के लिए आपको सोते टाइम फोन चार्ज पर नहीं लगना चाहिए। अगर आप फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं तो इससे आपको खतरा हो सकता है। इसीलिए ऐसी गलती बिल्कुल ना दोहराएं।

फोन की बैटरी को नुकसान

अगर आप रात भर फोन चार्जिंग पर लगा कर छोड़ देते हैं तो यह फोन की बैटरी के लिए अच्छा नहीं होता है। फोन में जब 100% चार्जिंग हो जाती है। इसके बाद फोन एनर्जी लेता रहता है जिसकी वजह से बैटरी पर दबाव पड़ता है और जल्दी खराब हो जाती है और अचानक खराब होने की समस्या देखने को मिलती है। हालांकि आज के टाइम में फोन में ऑटो कट-ऑफ जैसे स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं। कभी भी फोन को चार्ज करने के लिए सस्ते और लोकल चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे सॉर्ट सर्किट भी हो सकता है और आग लगने जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए इन बातों पर खास ध्यान दें।

सेहत के लिए नुकसान

अगर आप फोन को अपने पास रख कर चार्ज करते हैं तो इससे कई समस्याएं उत्पन्न होती है और यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर फोन चार्जिंग पर लगाकर आप पास में रखते हैं तो इससे बार-बार नींद टूटती है और दिमाग को आराम नहीं मिल पाता है। जिससे कई समस्या उत्पन्न होती है। जैसे सरदर्द, थकान और नींद से जुड़ी समस्याएं। इसीलिए फोन को पास में रखकर चार्ज ना करें।

Read More:- न्यू लुक में पेश है Samsung का धाकड़ और स्टाइलिश स्मार्टफोन, देखें अन्य फीचर्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?