महाशिवरात्रि का महान पर्व आ रहा है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन जोरों-शोरों से तैयारी में लगा हुआ है। महाशिवरात्रि पर तय किया जाएगा कि केदारनाथ के द्वारा कब खुलेंगे। जैसे सालों से हर साल इसी दिन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। वैसे ही इस बार भी की जाएगी।
ओंकारेश्वर मंदिर में पुरोहितों द्वारा की जाएगी तिथि तय
महाशिवरात्रि के पर्व पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना करने के बाद में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों के द्वारा मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। ऐसे में होने वाली आगामी यात्राओं को लेकर जिला प्रशासन जोरों शोरों से तैयारी में लग चुका है। प्रशासन ने तैयारियां बहुत ही तेजी के साथ की जा रही है।
समस्याओं पर तेजी से काम
प्रशासन की तरफ से खासकर राष्ट्रीय मार्ग से जुड़ी सभी समस्याओं को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावित स्थलों पर सुधार कार्य हो रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन का कहना है की यात्रा व्यवस्था को लेकर घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल व्यवसायियो, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों से बातचीत की जा चुकी है।
ऐसे में इनका कहना है कि केदारनाथ यात्रा से पहले ही सभी जरूरी कामों को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही पूरा किया जा रहा है, जिससे कि सभी यात्री आरामदायक और सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा प्राप्त कर सके।
Read More:- उत्तरप्रदेश सरकार ने किए 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में हुआ बदलाव





