Home » मध्य प्रदेश » कड़ाके की ठंड ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, ठंड में बढ़ती जा रही लोगों की मुश्किले, जनजीवन हुआ प्रभावित

कड़ाके की ठंड ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, ठंड में बढ़ती जा रही लोगों की मुश्किले, जनजीवन हुआ प्रभावित

Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार ठंड घने कोहरे और शीतलहर से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल कई जिलों में तापमान 2 डिग्री से भी नीचे गिर चुका है। इस बार ठंड में पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भोपाल में पिछले 10 सालों के बाद इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में घने कोहरा के चलते दृश्यता कम हो गई है।

दृश्यता कम होने के चलते यातायात बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते कई जिलों में बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है तो कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बढ़ा दी गई है।

घने कोहरे से हुई दृश्यता कम

मध्यप्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता बहुत ही कम हो चुकी है। ऐसे में लोगों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही है। वही ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, में घनी धुंध पड़ रही है। इसके साथ ही भोपाल, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सीहोर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया और शहडोल सहित कई जिलों में कोहरा लगातार नजर आ रहा है।

कई शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग में कई शहरों में कोल्ड दे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें कई शहर शामिल है। जैसे भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाहपुर में शीतलहर चलने की संभावना है। वही शाजापुर, शहडोल, सिवनी, मंदसौर, और सीहोर में शीतलहर असर साफ नजर आ रहा है। भोपाल और राजगढ़ में भी शीतलहर का असर नजर आ रहा है। भोपाल, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, नरसिंहपुर में दिनभर भी कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन कम नहीं हो रही है।

स्कूलों में घोषित की छुट्टियां

कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है, तो वहीं कई स्कूलों में समय बदल दिया गया है। ठंड के कारण इंदौर, रायसेन ग्वालियर और नर्मदापुरम में बुधवार को स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। वही भोपाल, धार, सीहोर, अनूपपुर, बड़वानी, मुरैना और खरगोन में स्कूल की टाइमिंग 9 बजे से कर दी गई है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव बढ़ रहे तूफानी तेजी के साथ, जाने आज कितने घटे-बढ़े ताजा रेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?