Weather News:- मध्यप्रदेश में फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी नजर आ रही है हालांकि संभावना है कि आने वाली 16 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी विक्षोंभ के असर के चलते आसमान में बादल देखने को मिल रहे हैं। कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं ठंड भी काफी कम हो गई है और रात के समय थोड़ी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक हल्का कोहरा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मध्यप्रदेश में गर्मी की आहट देखने को मिल रही है धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है।
दिन में तापमान में बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश में तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। जिसमें में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, और सिवनी में तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है। जिसके चलते दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है।
रात में हल्की ठंड का असर
मध्यप्रदेश में पहले के मुकाबले रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन और रात दोनों के समय का तापमान अलग-अलग है। कटनी के करौंदी का तापमान 8.2 डिग्री पचमढ़ी का तापमान 9.02 डिग्री और खजुराहो का तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया जा रहा है वही ग्वालियर का तापमान 12.5 डिग्री से नीचे चल रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोंभ का असर कुछ ही हिस्सों में नजर आ रहा है। आने वाले 16 फरवरी को नया सिस्टम पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा जिसका प्रभाव पूरे मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा ऐसे में तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
ठंड में बढ़ोतरी की संभावना
मध्यप्रदेश पर ठंड का असर फिर एक बार देखने को मिल सकता है, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है और ऐसे में सिस्टम के आगे बढ़ने से बर्फ लिया जिसकी वजह से इसका असर सीधा मध्यप्रदेश पर देखने को मिलेगा और ठंड और कोहरा फिर एक बार बढ़ सकता है।
Read More:- सोना-चांदी बीते दिन के मुकाबले आज फिर तेजी के साथ कर रहा ट्रेड, जाने आज के ताजा बाजार भाव





