Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में तापमान में आई गिरावट, कुछ दिनों में नए सिस्टम सक्रिय होने की संभावना

मध्यप्रदेश में तापमान में आई गिरावट, कुछ दिनों में नए सिस्टम सक्रिय होने की संभावना

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के असर के चलते कई जिलों में नए सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में बारिश की कहीं भी संभावना नजर नहीं आ रही है, हालांकि सुबह के समय और रात के समय ठंड महसूस हो रही है। पिछले कई दिनों से अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच देखने को मिल रहा है। धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है और गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड आज भी महसूस होती है। कुछ दिनों से मौसम करवट बदल रहा है।

सुबह शाम ठंड हो रही महसूस

मध्यप्रदेश में जहां मौसम बदल रहा है वही सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। खासतौर पर रात को और सुबह ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या ई. सुरेंद्र के अनुसार फिलहाल सिस्टम के कारण बदल देखने को मिल रहे हैं। आगे आने वाले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम फिर से करवट लेगा।

ठंड में हो सकती है बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और राज्यों में जारी बारिश के चलते ठंड बढ़ सकती है। यह सिस्टम गुजर जाए इसके बाद बर्फ पिघलने से तापमान में गिरावट हो सकती है। जिसकी वजह से प्रदेश भर में ठंड का माहौल देखने को मिल सकता है। लेकिन फिलहाल तो ठंड से राहत मिली हुई है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कई जिलों में गिरा पारा

मध्यप्रदेश के कई जिलों में पारा गिरा है जिसमें शहडोल जिले के कल्याणपुर में 4.3 डिग्री पचमढ़ी में 7.4 डिग्री कटनी के करौंदी में 8.4 डिग्री अमरकंटक में 9.1 डिग्री मंदसौर में 9.8 डिग्री खजुराहो में 9.02 डिग्री पर दर्ज किया गया है। वही ग्वालियर में 13 डिग्री उज्जैन और जबलपुर में 13.5 डिग्री और भोपाल के साथ इंदौर में 13.6 डिग्री पर दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने की वजह से दिन में उमस महसूस हो रही है लेकिन सुबह शाम ठंड देखने को मिल रही है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में हो रहा उलट फेर, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?