Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश का तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार, कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

मध्यप्रदेश का तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार, कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Weather News:- मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश का पारा 41 डिग्री के ऊपर जा चुका है। मौसम अचानक बदल रहा है इसके वजह से गर्मी महसूस हो रही है। इस बीच में मौसम अचानक बदलता नजर आएगा जिसके चलते ग्वालियर सहित 7 जिलों में आंधी बारिश का जोरदार अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। एक तरफ जहां मौसम गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वही अचानक मौसम बदलने से बारिश तूफान आंधी देखने को मिल रही है। मौसम बदलने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक मौसम बदल रहा है और दोहरा मौसम देखने को मिल रहा है।

कई शहरों का तापमान बदला

मध्यप्रदेश में कई शहरों का तापमान बदलता नजर आ रहा है। जिसमें तापमान लगभग अब 41 डिग्री के ऊपर जा चुका है। ऐसे में नर्मदा पुरम सबसे अधिक गर्म महसूस किया जा रहा है, जहां का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वही ग्वालियर का तापमान 38.6 डिग्री और भोपाल का तापमान 37.4 डिग्री, इंदौर का तापमान 37.2 डिग्री, वही उज्जैन का तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश में तापमान अचानक बढ़ गया है जिसकी वजह से गर्मी महसूस की जा रही है।

कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है। जिसमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, और पन्ना में बारिश आंधी तूफान आ सकता है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन क्षेत्रों में हवा चल सकती है और अचानक से मौसम बदल सकता है।

कई जिलों पर नजर आएगा इसका असर

मध्यप्रदेश में इस मौसम के बदलने के बाद कई जिलों में इसका असर नजर आएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 मार्च तक प्रदेश के लगभग 28 जिलों में सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कई जिलों में हल्की-फुल्की बारिश भी होगी।

अप्रैल में मई पड़ेगी भीषण गर्मी

मध्यप्रदेश में अप्रैल और मई के महीने में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। ग्वालियर, चंबल, रीवा, जिला शहडोल और सागर संभाग में 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान जा चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी देखने को मिलने वाली है। वही भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार बदलाव नजर आया, जाने आज के ताजा बाजार भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?