Tecno Pova Curve 2 5G:- टेक्नोलॉजी के मार्केट में आज एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद है। ऐसे में एक और नया स्मार्टफोन लांच होने की तैयारी में है। टेक्नो का नया जबरदस्त धाकड़ स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। टेक्नो के इस नए फोन का नाम Tecno Pova Curve 2 5G हैं। मार्केट में इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसका डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन बाहर आ चुके हैं।
इतना ही नहीं कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन में आपको 8000mAh की धाकड़ बैटरी देखने को मिलेगी। नए साल में जबरदस्त स्मार्टफोन को लांच किया जा सकता है। फिलहाल इसके लॉन्च की डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन अन्य जानकारी सामने आई है जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।
टेक्नो स्मार्टफोन का डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट
टेक्नो के स्मार्टफोन में आपको कर्व्ड एज एमोलेड डिस्पले मिल सकता है। इसके साथ ही इसका लुक बहुत ही खास हो सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच हो सकता है। वही इसमें 1.5k रेजोल्यूशन के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है। इस फोन में आपको बोल्ड और जियोमैट्रिक अप्रोच के साथ शानदार लुक नजर आता है।
टेक्नो स्मार्टफोन का डिजाइन और कैमरा
टेक्नो के इस जबरदस्त स्मार्टफोन में आपको तगड़ा कैमरा सेटअप और ट्राएंगुलर डिजाइन देखने को मिलता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेंन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ऑग्जिलरी लेंस देखने को मिल जाता है। इस स्मार्टफोन में आपको प्रोसेसर के तौर पर डायमंड सिटी 7100 चिपसेट भी मिलेगा। वहीं इसमें तीन वेरिएंट उपलब्ध है जो की 8GB + 128 जीबी और 8GB + 256 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी में मिल सकता है।
टेक्नो स्मार्टफोन की कीमत
टेक्नो के इस स्मार्टफोन में आपको कई जबरदस्त फीचर्स के साथ तगड़ी बैटरी देखने को मिलती है, जो की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं इस स्मार्टफोन की कीमत 15999 रूपए में हो सकती है। जल्द ही यह स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर सकता है।
Read More:- उत्तराखंड में घने कोहरे से यातायात प्रभावित, कई फ्लाइटें नहीं पहुंची देहरादून एयरपोर्ट





