Home » राजनीति » Tamil Nadu Politics: रियालिटी शो ने गरमाई राजनीति, विजय सेतुपति की एक टिप्पणी पर मचा बवाल

Tamil Nadu Politics: रियालिटी शो ने गरमाई राजनीति, विजय सेतुपति की एक टिप्पणी पर मचा बवाल

Tamil Nadu Politics

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता और विपक्ष की लड़ाई अब विधानसभा से निकलकर सोशल मीडिया और सिनेमा की दुनिया तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK के सत्ता में आने के बाद उनके समर्थक सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हैं और विजय से जुड़ी किसी भी टिप्पणी पर तेजी से प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी बीच तमिल सिनेमा के दो बड़े नाम विजय और विजय सेतुपति अचानक राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों के बीच सीधे तौर पर कोई राजनीतिक टकराव सामने नहीं आया है।

Tamil Nadu Politics

विवाद की शुरुआत विजय सेतुपति के रियलिटी शो Bigg Boss Tamil 10 में लीडरशिप को लेकर कही गई बातों से हुई। उन्होंने किसी नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी टिप्पणी को मुख्यमंत्री विजय से जोड़ दिया।

Tamil Nadu Politics

इसके बाद विजय सेतुपति के खिलाफ ट्रोलिंग शुरू हुई और देखते ही देखते मनोरंजन के शो से निकली एक टिप्पणी तमिलनाडु की राजनीतिक बहस बन गई। Bigg Boss Tamil 10 में इस बार ‘Democracy Room’ का नया फॉर्मेट जोड़ा गया है। इसमें कंटेस्टेंट सत्ता पक्ष और विपक्ष जैसी भूमिकाओं के साथ फैसले लेते हैं। वीकेंड एपिसोड में विजय सेतुपति ने कंटेस्टेंट शाथिगा से नेतृत्व और जिम्मेदारी को लेकर सवाल किए। इसी बातचीत में उन्होंने वादे करने, मुश्किल आने पर पीछे हटने और विपक्ष पर जिम्मेदारी डालने जैसी बातों पर सवाल उठाए।

किसी नेता का नाम नहीं

विजय सेतुपति की टिप्पणी में मुख्यमंत्री विजय, TVK या किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं था। इसके बावजूद सोशल मीडिया के एक हिस्से ने उनके शब्दों को मौजूदा सरकार और विजय की कार्यशैली से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। यहीं से मामला बिगड़ा और TVK समर्थकों के एक वर्ग ने विजय सेतुपति की आलोचना शुरू कर दी। विवाद केवल सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं तक सीमित नहीं रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, TVK के एक विधायक ने विजय सेतुपति से बिना शर्त माफी की मांग तक कर दी और ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। दूसरी तरफ विजय सेतुपति की टिप्पणी को सामान्य लीडरशिप एडवाइस मानने वाले लोग भी उनके समर्थन में उतर आए।

असल जिंदगी में रहा अलग रिश्ता

इस पूरे विवाद का दिलचस्प पहलू विजय और विजय सेतुपति का पुराना रिश्ता है। दोनों ने 2021 की फिल्म ‘Master’ में एक-दूसरे के खिलाफ किरदार निभाए थे। विजय फिल्म के नायक थे तो सेतुपति ने भवानी का दमदार नकारात्मक किरदार निभाया था। इसके बावजूद दोनों कलाकारों के बीच सार्वजनिक तौर पर सम्मान और सहज रिश्ते की तस्वीर सामने आती रही है। विजय सेतुपति पहले भी विजय के लिए सम्मान जाहिर कर चुके हैं। सोशल मीडिया से शुरू हुई बहस ने जल्द ही राजनीतिक रंग ले लिया। विजय समर्थकों की प्रतिक्रियाओं की आलोचना करते हुए दूसरे राजनीतिक खेमों से भी बयान सामने आए। इसके बाद एक रियलिटी शो में कही गई बात को लेकर चल रही बहस TVK और उसके राजनीतिक विरोधियों के बीच नए टकराव का मुद्दा बन गई।

जारी करनी पड़ी सफाई

मामला बढ़ने के बाद विजय टेलीविजन ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया। चैनल ने साफ किया कि शो में दिखाई जाने वाली बातचीत, परिस्थितियां और अभिव्यक्तियां कार्यक्रम के मनोरंजन फॉर्मेट का हिस्सा हैं। इन्हें शो से बाहर किसी व्यक्ति, संगठन, विचारधारा या राजनीतिक परिस्थिति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। फिलहाल, विजय सेतुपति ने सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहा है कि उनकी टिप्पणी मुख्यमंत्री विजय को लेकर थी। इसके बावजूद विवाद ने दिखा दिया है कि तमिलनाडु में सिनेमा और राजनीति के बीच की लकीर कितनी पतली हो चुकी है। कभी ‘Master’ में आमने-सामने नजर आए दोनों सितारों के समर्थक अब राजनीतिक मैदान में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दोनों कलाकारों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ कोई सीधी राजनीतिक लड़ाई सामने नहीं आई है।

Read More : Passport Rules 2026: विदेश जाने से पहले जान लें नए नियम, बच्चों की वैलिडिटी से फीस तक हुआ बड़ा बदलाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?