Home » स्पोर्ट्स » T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, आकाश चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, आकाश चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी

T20 World Cup
T20 World Cup

T20 World Cup 2026 : भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। करीब एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे संभावित विजेता और फाइनल मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि इस बार खिताबी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा सकता है। अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि दोनों टीमें दबाव के हालात में बेहतरीन प्रदर्शन करना जानती हैं और बड़े मुकाबलों में अक्सर खुद को साबित करती हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को ग्रुप ए में जगह मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी का हिस्सा है। हालांकि सुपर-8 चरण में दोनों टीमें एक ही ग्रुप में होंगी। अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से आगे बढ़ने में सफल रहते हैं, तो सेमीफाइनल में उनका आमना-सामना नहीं होगा।

T20 World Cup 2026

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार बेहद आक्रामक बल्लेबाजी सोच के साथ उतर सकती है। टीम में एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ दें तो ज्यादातर बल्लेबाज पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने की मानसिकता रखते हैं। जोश इंग्लिस को उन्होंने ऐसा खिलाड़ी बताया जो जरूरत पड़ने पर पारी को संभाल भी सकता है और तेजी से रन भी बना सकता है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगी।

2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने खिताब जीता था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का लक्ष्य तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करना होगा। घरेलू हालात और फैंस का समर्थन भारत को एक बार फिर मजबूत दावेदार बनाता है।

20 टीमों की जंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम ग्रुप चरण में चार मैच खेलेगी। इसके बाद शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। सुपर-8 से सेमीफाइनल और फिर फाइनल का रास्ता तय होगा। भारत और श्रीलंका के पांच अलग-अलग शहरों में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट में इटली की टीम पहली बार क्वालीफाई करने में सफल रही है, जिससे प्रतियोगिता को नया रंग मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी सच साबित होती है या कोई नई टीम फाइनल की कहानी लिख देती है।

Read More : BPL 2026 के पहले ही दिन बवाल, खिलाड़ियों की नाराजगी से रुका क्रिकेट का खेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?