सुप्रीम कोर्ट: पहली बार कॉलेजियम में 5 की जगह होंगे 6 जज, 9 नवंबर को नए CJI जस्टिस चंद्रचूड़ लेंगे शपथ

Generic placeholder image
  लेखक: कुलदीप सिंह

दिल्‍ली। देश में जल्‍द ही कॉलेजियम सिस्‍टम की सूरत बदलती नजर आएगी। आने वाले दिनों में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। अब कॉलेजियम में जजों की संख्या मुख्य न्यायाधीश समेत पांच नहीं, बल्कि छह होगी।

पांच की जगह छह जज होंगे  
गौरतलब है कि यह परिवर्तन पहली बार होगा कि कॉलेजियम में पांच की जगह छह जज होंगे। फिलहाल देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित हैं।

नहीं बन रहे उत्‍तराधिकारी
खास बात यह है कि कॉलेजियम का नेतृत्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ करेंगे, चार अधीनस्थ जजों में से एक भी ऐसा नहीं है, जो जस्टिस चंद्रचूड़ का उत्तराधिकारी होगा। इन चार जजों जस्टिस एसके कौल, केएम जोसेफ, एसए नजीर और एमआर शाह में से कोई भी देश का मुख्य न्यायाधीश नहीं बनेगा। ये सभी जज जस्टिस चंद्रचूड़ से पहले रिटायर हो जाएंगे।

9 नवंबर को लेंगे शपथ
जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। जजों की नियुक्ति से प्रणाली (कॉलेजियम- चयन मंडल) देने वाले 1998 के तीसरे जजेजकेस में दिए गए फैसले के कॉलेजियम में एक एक जज जरूर ऐसा होगा, जो अगला मुख्य न्यायाधीश बनेगा।

जस्टिस संजीव खन्‍ना होंगे शामिल
इस वजह से जस्टिस चंद्रचूड़ को उनके बाद मुख्य न्यायाधीश बनने की लाइन में जस्टिस संजीव खन्ना को कॉलेजियम में रखना होगा। जिससे कॉलेजियम की संख्या छह हो जाएगी।इस फैसले में संविधान पीठ ने कहा था कि सीजेआई के साथ कॉलेजियम में चार अन्य वरिष्ठतम जज होंगे।

यह बन रही स्थिति
इन वरिष्ठतम जजों में से एक जज ऐसा होगा, जो मुख्य न्यायाधीश बनेगा, लेकिन यदि ऐसी स्थिति आती है कि चार वरिष्ठ जजों में कोई भी मुख्य न्यायाधीश नहीं बन रहा है तो उन वरिष्ठों से बाहर जाकर मुख्य न्यायाधीश बनने वाले जज को कॉलेजियम में लेना होगा। इसी वजह से जस्टिस संजीव खन्ना को कॉलेजियम में लिया जा रहा है। वह सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठता में 9वें नंबर पर हैं।

Supreme Court for the first time collegium 5 will be replaced by 6 judges November 9 new CJI Justice Chandrachud sworn in

Comment As:

Comment (0)