सोनाली फोगाट की मौत के 15 घंटे पहले की कहानी : चश्‍मदीद बोला, डांस करते- करते गिर पड़ी थीं, सोनाली को जबरन टॉयलेट ले गए थे स्‍टाफ मेंबर्स

Generic placeholder image
  लेखक: हेडलाइंस डेस्क

दिल्‍ली: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। चश्‍मदीद ने बताया कि सोनाली क्लब में पार्टी कर रहीं थी। तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। सोनाली फोगाट की मौत के 15 दिन पहले क्‍या कुछ हुआ, चश्‍मदीद ने इस बारे में बताया। 

पूरी कहानी को उस रात कर्ली क्‍लब में मौजूद एक चश्‍मदीद की जुबानी सुनिए 
‘उस रात कर्ली क्‍लब में पार्टी चल रही थी। कई लोगों की भीड़ मौजूद थी। इस दौरान सोनाली और उसके स्‍टाफ मेंबर भी पहुंचे थे। वे सभी डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। सभी एंज्‍वाय कर रहे थे। करीब आधे घंटे बाद सोनाली के पैर लड़खडाने लगे। उन्‍हें ऐसा लगा कि जैसे वो जमीन पर गिर जाएंगी। जैसे ही वो डांस करते-करते जमीन पर गिरने लगी

 तभी उनके स्‍टाफ मेंबर ने उन्‍हे सहारा दिया। एकदम से सोनाली की तबियत खराब होने से पार्टी बंद हो गई थी। सभी लोग हैरान हो गए, आखिर यह क्‍या हो गया। सभी लोग उसी तरफ जा रहे थे। मैंने पहचान लिया था, कि वह सोनाली फोगाट हैं। मैंने देखा कि कुछ लोग सोनाली को टॉयलेट की ओर लेकर जा रहे थे। वे उनके स्‍टाफ मेंबर पीए सुधीर सांगवान थे। वह काम का वक्‍त था इसलिए मैंने ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दिया। बाद में हमें लगा कि ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए।'

4 लोगों को गिरफ्तार किया 
हालांकि, इस केस में पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनाली के पीए सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने 2 ग्राम ड्र्ग्स बरामद की है। सुखविंदर ने ड्रग्स को टॉयलेट में छिपाया था। 

10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
कोर्ट ने आरोपियों को 14  दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि सोनाली को एक बोतल के जरिए 1.5 ग्राम एमडीएमए दिया गया था। सोनाली के परिजन सुधीर पर हत्या का आरोप लगा चुके हैं।

सीसीटीवी फुटेज भी आई सामने
गोवा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है, उसमें सुधीर बोटल से सोनाली को कुछ पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। सोनाली उसे रोक रहीं हैं। वे वो पदार्थ पीने से बच रही हैं। पुलिस को शक है कि ये पदार्थ एमडीएमए ड्रग है जो सोनाली को दिया जा रहा है। इस बात की की पुष्टि करने के लिए केमिकल जांच करवाने की बात कही जा रही है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर कई सारे चोट के निशान थे, किसी नुकीली चीज से उन्हें मारा गया था।

Sonali Phogat BJP Haryana Actress Mistry Death Case Headlines India Hindi News News CBI Updated News Sonali Phogat Heart atteck TikTok star sonali Phogat

Comment As:

Comment (0)