Yadunanand Lal Verma:- हरदोई जिले में हाल ही में सार्वजनिक सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान भगवान श्री राम और माता कौशल्या पर प्रदेश के सचिव यदुनंदन लाल वर्मा ने अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद इनका वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को जिले भर में हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन चालू हो गए। इसके बाद शांति व्यवस्था बिगड़ती देख हरपालपुर कोतवाली पुलिस ने उप निरीक्षक विजय शुक्ला की तरफ से जल्दबाजी में प्राथमिक की दर्ज कर यदुनंदन लाल को गिरफ्तार कर लिया है।
सपा के प्रदेश सचिव यदुवंदन लाल वर्मा पुलिस के गिरफ्त में है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज का कहना है कि यदुवंदन को 14 दिन की न्यायिक रियासत में जेल भेजा गया है। हालांकि यह वीडियो जो वायरल हुआ है कब का है इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है इस कार्य के लिए सपा के भीतर भी यदुनंदन लाल के लिए कड़ी आलोचना की जा रही है।
भगवान श्री राम पर की अभद्र टिप्पणी
सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली का कहना है कि हिंदू देवी देवताओं पर यदुनंदन लाल वर्मा ने जो टिप्पणी की है जिसे सुनकर शर्म आती है। उनका कहना है की यदुनंदन लाल वर्मा की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही इन पर कार्यवाही के लिए प्रदेश संगठन को भी लिखा गया है वह कई पार्टियों में रह चुके हैं और मनचले टाइप के नेता भी कहे जाते हैं। वायरल वीडियो में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कनत्थूखेड़ा गांव निवासी सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो ने मचाया बवाल
भगवान श्री राम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों में उबाल आ गया है। हालांकि इस वीडियो की पुस्तक संवाद न्यूज़ एजेंसी नहीं कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कड़ी कार्यवाही करने की बात की सामने रखी है।
इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके यदुनंदन
जिले भर के हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन में यदुनंदन वर्मा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। इससे पूर्व पुलिस यदुनंदन के पुत्र अनिरुद्ध मित्र लोधी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई थी। इतना ही नहीं यदुनंदन लाल वर्मा 2008 में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और इससे पहले बसपा के टिकट पर दो बार किस्मत को भी आजमा चुके हैं। वह कई पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में आई बीते दिन के मुकाबले तेजी, जाने आज के ताजा भाव





