Home » बिजनेस » Solo Trip के लिए बेस्ट है ये देश, जहां लड़कियां भी रात में बेफिक्र घूम सकती

Solo Trip के लिए बेस्ट है ये देश, जहां लड़कियां भी रात में बेफिक्र घूम सकती

Solo Trip
Solo Trip

Solo Trip : आजकल घूमने का शौक रखने वाले लोग सोलो ट्रिप को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। खासकर युवा वर्ग अकेले यात्रा करके नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहता है। हालांकि, लड़कियों के लिए सोलो ट्रैवल को लेकर सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। ऐसे में अगर कोई ऐसी जगह मिल जाए, जहां बिना डर के घूम सकें, तो सफर और भी खास बन जाता है। अगर आप भी सुरक्षित जगह की तलाश में हैं, तो यूरोप का रुख कर सकते हैं।

यहां एक ऐसा देश है, जहां सुरक्षा का स्तर काफी ऊंचा माना जाता है। यहां लोग खासकर महिलाएं, रात में भी बिना किसी डर के घूमती हैं और नाइटलाइफ का आनंद लेती हैं। शांत माहौल और कम भीड़भाड़ इस जगह को और खास बनाते हैं।

Solo Trip के लिए बेस्ट है ये देश

नंबेओ की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडोरा को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में पहला स्थान मिला है। करीब 84.7 अंकों के साथ यह देश सुरक्षा के मामले में टॉप पर रहा। यह देश फ्रांस और स्पेन के बीच पहाड़ों में बसा हुआ है और यूरोप के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और साफ-सुथरा माहौल पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। अंडोरा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां महिलाएं रात में भी बेफिक्र होकर घूम सकती हैं। यहां अपराध दर काफी कम है और लोग भी मददगार स्वभाव के होते हैं। यही वजह है कि यह जगह सोलो ट्रैवल करने वाली लड़कियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है।

शॉपिंग का मजा

अंडोरा सिर्फ सुरक्षित ही नहीं, बल्कि एडवेंचर लवर्स के लिए भी खास जगह है। यहां स्कीइंग और विंटर स्पोर्ट्स काफी फेमस हैं। Grandvalira और Vallnord जैसे रिजॉर्ट्स में पर्यटक खूब एन्जॉय करते हैं। इसके अलावा यहां ड्यूटी फ्री शॉपिंग का भी फायदा मिलता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्रांडेड सामान सस्ते दाम में मिल जाते हैं। अगर आप अंडोरा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको Barcelona या Toulouse पहुंचना होगा। इसके बाद बस या टैक्सी के जरिए अंडोरा जाया जा सकता है, क्योंकि इस देश में खुद का कोई एयरपोर्ट नहीं है।

कम बजट में शानदार ट्रिप

अंडोरा एक ऐसी जगह है जहां आप कम बजट में भी शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां का शांत वातावरण, खूबसूरत नजारे और सुरक्षित माहौल इसे सोलो ट्रैवल के लिए परफेक्ट बनाते हैं। अगर आप भी भीड़भाड़ से दूर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह जगह जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए।

Read More : India को होर्मुज से राहत, LPG से भरा जहाज पार; सप्लाई सुधरने की उम्मीद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?