Home » छत्तीसगढ़ » दुर्ग में कंट्रोल रूम में लापरवाही के चलते 6 कर्मचारी निलंबित, अन्य 4 राइस मिलों को नोटिस

दुर्ग में कंट्रोल रूम में लापरवाही के चलते 6 कर्मचारी निलंबित, अन्य 4 राइस मिलों को नोटिस

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिला कलेक्टर द्वारा दो मामलों पर कार्यवाही की गई है। इस मामले में कलेक्टर ने 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों द्वारा खाद्य विभाग के कंट्रोल रूम में लापरवाही बरती गई। जिसकी वजह से 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया और सभी के वेतन भी रुके हुए हैं। कंट्रोल रूम में लापरवाही के चलते कलेक्टर द्वारा यह फैसला लिया गया है।

इस कार्रवाई के चलते जिला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के औचक निरीक्षण के दौरान किया गया। इसके बाद आम जनता की शिकायतों को लेकर इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों को निलंबित किया गया।

राइस मिलों को भी नोटिस जारी

इस मामले के बाद में जब कंट्रोल रूम से शिकायतें मिली इसको देखते हुए कलेक्टर ने अन्य चार राइस मिलों के स्टॉक और परिवहन व्यवस्था की जांच करने के लिए टीमों को भिजवाया है। इन टीमों द्वारा भरर स्थित नारायण राइस मिल, गाड़ाहिड़ के श्रीश्याम एग्रो, रिसम के साइन राम और ऊंचाई क्षेत्र की सद्गुरु ट्रेडिंग कंपनी में गई है।

जांच में पता चला कि इन दोनों ही मिलो में अनाज का स्टॉक बहुत ही कम मिला और अन्य मेलों में परिवहन सिस्टम में कई कमियां देखने को मिली। इसे परिवहन में उपयोग किए गए वाहनों और चावल की जानकारी के साथ-साथ स्टॉक में अंतर और कारणों का भी स्पष्टीकरण मांगा हुआ है। इन सभी राइस मिलों में गड़बड़ी देखने को मिली है।

जिलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल करेंगे इस मामले की जांच

राइस मिलों के मामले में पूरी जिम्मेदारी यहां के अपर जिलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल को सौंप दी गई है। कलेक्टर द्वारा स्वयं कंट्रोल रूम में बैठकर इस पूरे मामले की कार्यवाही की निगरानी की है। अब आगे राइस मिलों से जवाब मिलने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी और इस दोहरी कार्रवाई के चलते खाद्य विभाग में जवाब दे ही तय करने और नियमों के पालन करने को सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। इस मामले में अच्छी तरह से जांच करके ही आगे बढ़ा जाएगा इसके बाद इसकी कार्रवाई की जाएगी।

Read More:- अयोध्या में भी मनाया गया धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व, रामलला को अर्पित की पतंग और विशेष भोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?