Home » स्पोर्ट्स » Shubman Gill ने BCCI को दिया खास सुझाव, रखा 15 दिन का फॉर्मूला

Shubman Gill ने BCCI को दिया खास सुझाव, रखा 15 दिन का फॉर्मूला

Shubman Gill
Shubman Gill

Shubman Gill : गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में है। बीते दो वर्षों में टीम इंडिया को दो बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है। 2024 के अंत में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से मात दी, जबकि 2025 के आखिर में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इन नतीजों ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट की तैयारियों पर गंभीर बहस छेड़ दी है। इन हालातों के बीच भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बीसीसीआई को एक अहम सुझाव दिया है।

शुभमन गिल ने प्रस्ताव रखा है कि हर टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम 15 दिनों का विशेष रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप अनिवार्य किया जाए। उनके मुताबिक, खिलाड़ी अक्सर टी20 या वनडे की लय में रहते हुए सीधे टेस्ट मैदान में उतर जाते हैं, जिससे लाल गेंद के खेल में ढलने का मौका नहीं मिल पाता।

Shubman Gill ने दिया सुझाव

शुभमन गिल ने प्रस्ताव रखा है कि हर टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम 15 दिनों का विशेष रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप अनिवार्य किया जाए। उनके मुताबिक, खिलाड़ी अक्सर टी20 या वनडे की लय में रहते हुए सीधे टेस्ट मैदान में उतर जाते हैं, जिससे लाल गेंद के खेल में ढलने का मौका नहीं मिल पाता। यही वजह है कि शुरुआती टेस्ट में टीम पिछड़ जाती है। लंबे फॉर्मेट में धैर्य, सही शॉट चयन और गेंदबाजों के खिलाफ रणनीति अहम होती है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी कमियों को भी करीब से परखा जा सकता है, जो मैच के दौरान भारी पड़ जाती हैं।

विदेशी दौरों पर मिलेगी बढ़त

हाल के वर्षों में भारत को न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में शुरुआती टेस्ट में काफी संघर्ष करना पड़ा है। गिल का मानना है कि अगर टीम सीरीज से पहले उसी देश की परिस्थितियों में समय बिताए, तो पिच, मौसम और गेंदबाजी के अनुरूप खुद को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकता है। हालांकि, व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के चलते हर बार 15 दिन का कैंप आयोजित करना आसान नहीं होगा। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, ऐसे में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मदद ली जा सकती है। जरूरत पड़ने पर वहां मौजूद कोचिंग स्टाफ और सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा।

जब गौतम गंभीर व्हाइट-बॉल टीमों के साथ व्यस्त होंगे, तब रेड-बॉल कैंप की जिम्मेदारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण संभाल सकते हैं। बीसीसीआई इस मॉडल पर गंभीरता से विचार कर रहा है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए अब ठोस और अलग रणनीति अपनाना जरूरी हो गया है- BCCI सुत्र

Read More : CM Yogi ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दिल्ली की मुलाकात से लखनऊ तक हलचल; जल्द बदलेगा मंत्रिमंडल का चेहरा!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?