Share Market : गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 444 अंक यानी 1.95 फीसदी गिरकर 22,406 के आसपास कारोबार करता दिखा। इससे साफ है कि आज बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है और निवेशकों का मूड थोड़ा सतर्क रह सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि ईरान के राष्ट्रपति ने युद्धविराम की मांग की थी। हालांकि Iran ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ गया, जिसका असर बाजार के सेंटीमेंट पर भी पड़ रहा है।
तनाव के बीच ईरान ने बहरीन में एक बड़ी टेक कंपनी की फैसिलिटी को निशाना बनाया। इससे पहले ईरान की सेना ने अमेरिकी कंपनियों जैसे Amazon, Microsoft, Apple और Tesla को भी चेतावनी दी थी। इस घटनाक्रम ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है।
Share Market में गिरावट के संकेत
बैंकिंग शेयरों में आज हलचल रह सकती है। South Indian Bank और Indian Bank ने जनवरी-मार्च तिमाही में अपने कारोबार और एडवांस में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। इससे इन शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है। V-Mart Retail ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है और उसका रेवेन्यू बढ़ा है। इसके अलावा Varun Beverages ने डिविडेंड की घोषणा की है, जिससे यह शेयर भी चर्चा में रह सकता है।
ऑटो सेक्टर में मजबूत आंकड़े
ऑटो कंपनियों ने मार्च महीने के अच्छे बिक्री आंकड़े पेश किए हैं। Hero MotoCorp, TVS Motor Company और Force Motors की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, Ola Electric Mobility के रजिस्ट्रेशन में भी बड़ी उछाल देखी गई है। आईटी सेक्टर में Wipro ने नई नियुक्ति की घोषणा की है, जबकि रियल एस्टेट में Prestige Estates Projects ने गुरुग्राम में नई जमीन खरीदी है। इसके अलावा Lupin ने विदेश में निवेश का फैसला किया है।
ग्लोबल तनाव और मिलेजुले कॉर्पोरेट अपडेट्स के बीच आज बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाने और खबरों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
Read More : PhysicsWallah का शेयर IPO प्राइस से काफी नीचे, पढ़ें यहां




