Home » स्पोर्ट्स » IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी की एंट्री पर शाहरुख खान की बढ़ी मुश्किलें, जाने क्या है पूरा मामला

IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी की एंट्री पर शाहरुख खान की बढ़ी मुश्किलें, जाने क्या है पूरा मामला

Shahrukh Khan:- आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शाहरुख खान ने खरीदा और अपनी टीम “कोलकाता नाइट राइडर्स” में जगह दी। इस बांग्लादेशी खिलाड़ी का नाम तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान है। शाहरुख खान के ऐसा करने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया। कई लोगों ने शाहरुख खान पर टिप्पणियां की जिसमें भाजपा विधायक संगीत सोम का कहना है कि शाहरुख खान गद्दार है।

वहीं दूसरी तरफ धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर ने शाहरुख खान पर सवाल उठाते हुए कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर इतने अत्याचार हुए इसके बाद भी शाहरुख खान ने ऐसा कदम उठाया कोई एक्टर इतना बड़ा कठोर और निर्णय कैसे हो सकता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी एक्टर पर धार्मिक विवाद छिड़ा हुआ है। पहले भी कई एक्टर्स पर धार्मिक विवाद को लेकर बवाल मच चुका है, जिसमें आमिर खान, नुसरत भरूचा, दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है।

शाहरुख खान पर छिड़ा धार्मिक विवाद

शाहरुख खान द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करने पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर इतना अत्याचार हुआ उन्हें बेरहमी से पीटा गया उनके घर जलाए गए और उनकी बेटियों और बहनों के साथ रेप हुआ। इस मामले के बारे में जाने के बाद भी शाहरुख खान ने अपने टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को जगह दी।

शाहरुख खान देशद्रोही – देवकीनंदन ठाकुर

इस मामले पर शाहरुख खान को लेकर देवकीनंदन ठाकुर ने कहां जिस देश ने तुम्हें इतना प्यार दिया हीरो बनाया। हिंदू समुदाय की तरफ से इतना प्यार मिलने के बाद आप आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि आपके पास एक क्रिकेट टीम है, लेकिन इसके बावजूद भी आपने इसका क्या परिणाम दिया? वहीं भाजपा के विधायक संगीत सोम का कहना है कि शाहरुख खान देशद्रोही गद्दार है। रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान को देशद्रोही कहा है।

बांग्लादेश में हिंदुत्व के खिलाफ हो रही घटनाएं – पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने इस मामले में आगे बढ़कर कहां की बांग्लादेश में कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं घटती नजर आ रही है, जो कि हिंदुत्व के बिल्कुल खिलाफ है। ऐसे में हिंदुओं की रक्षा करने के लिए खिलाड़ियों को आवाज उठानी चाहिए। बांग्लादेश के लोग और बीसीसीआई को इस बात को समझने की कोशिश करना चाहिए। हिंदुओं के खिलाफ हमेशा ही वहां कुछ ना कुछ होता रहा है।

संत देवेशाचार्य महाराज ने कहा – यह स्थिति चिंताजनक

कई संतों ने इस मामले को लेकर अपनी-अपनी राय दी है। शाहरुख खान के इस कदम का विरोध किया है। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ के संत देवेश्वर आचार्य महाराज ने देवकीनंदन ठाकुर के बयान का समर्थन किया। इनका कहना है कि इस समय बांग्लादेश में हिंदुओं पर इतनी बेरहमी से अत्याचार किए जा रहे हैं, उनको प्रताड़ित किया जा रहा है भगाया जा रहा है जलाया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ी का समर्थन करना और उसे भारत देश में खेलने देना यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। शशरूख खान को ऐसा नहीं करना चाहिए।

Read More:- मध्यप्रदेश के मौसम ने बदला अपना मिजाज, कोहरे के साथ छाए रहे बादल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?