Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, 25 जनवरी के बाद मौसम में होगा बदलाव

मध्यप्रदेश में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, 25 जनवरी के बाद मौसम में होगा बदलाव

Weather News:- मध्यप्रदेश का मौसम कुछ दिनों में अपना मिजाज बदलने के फिराक में है। अगले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दो साइक्लोनिक सिस्टम के असर से 23 से 24 जनवरी को उत्तरी जिलों में बारिश और कोहरे की संभावना है। ऐसे में इसके बाद 25 जनवरी के बाद पर कोहरा गिरेगा और प्रदेश भर में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो कई जिलों में 25 जनवरी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जनवरी में 25 के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और 2 से 3 डिग्री तक तापमान गिर सकता है।

ठंड में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग की माने तो जैसे यह सिस्टम आगे बढ़ता जाएगा उत्तर से ठंडी हवाओं की रफ्तार और तेज होगी और प्रदेश भर में ठंड देखने को मिलेगी। लगातार तापमान गिरने की वजह से मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ रही है।

मध्यप्रदेश के इन शहरों में कोहरा

मध्यप्रदेश के उत्तरी इलाकों में कोहरा नजर आ रहा है। गुरुवार के दिन यानी कि आज ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में कोर देखने को मिला वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, समेत कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। मध्यप्रदेश के कई हिस्से कोहरे की गिरफ्त में है।

कई जिलों में कड़ाके की ठंड

मध्यप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार के बाद लगातार कई जिलों में तापमान गिरता जा रहा है। जिसकी वजह से ठंड महसूस हो रही है। मंदसौर में तापमान 5.5 डिग्री रहा वहीं राजगढ़ में 6.02 डिग्री नौगांव में 60 डिग्री 60 शाजापुर में मैं 7.1 डिग्री कटनी के करौंदी में 7.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में नजर आई रिकॉर्ड तोड़ने वाली तेजी, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?