Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में कुछ ही दिनों में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाएं करेंगी परेशान

मध्यप्रदेश में कुछ ही दिनों में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाएं करेंगी परेशान

Weather News:- मध्यप्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत देखने को मिल रही है। पारा बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से दिन में धूप और सुबह शाम के समय थोड़ी बहुत ठंड महसूस हो रही है। कुछ दिनों के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है और ऐसे में ठंड और तेज होगी। ठंड में बदलाव पूरे महीने देखने को मिलेगा मौसम के अनुसार ठंड घटेगी बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है।

ठंड में आई कमी

बीते दिन यानी कि सोमवार को कई शहरों में जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत अधिकतर शहरों में तेज धूप निकली जिसकी वजह से ठंड का असर कम देखने को मिला। हालांकि सुबह शाम के समय थोड़ी बहुत ठंड महसूस हो रही है लेकिन पहले के मुकाबले फिर भी बहुत कम ठंड पड़ रही है।

बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो चुका है जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी कारण तापमान में भी तेजी आएगी और सिस्टम के गुजरने के बाद फिर मौसम बदलेगा और ठंड बढ़ेगी।

ठंड में आएगी तेजी

मौसम विभाग की माने तो 13, 14 और 15 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते रात और सुबह के समय ठंड फिर तेज होगी और कई शहरों में मौसम बदलेगा और ठंड बढ़ेगी।

Read More:- सोना-चांदी के भाव को लेकर बाजार में मजा तगड़ा बवंडर, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?