Weather News:- मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों के तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है। जिसके चलते ठंड बढ़ती जा रही है लोगों के लिए बढ़ती ठंड आफत बन रही है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज किया जा रहा है। कोहरे की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है, कई हिस्सों में तापमान गिरने की वजह से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में शुक्रवार के दिन 13 जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला है।
इन जिलों में कोहरे का असर
मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। जिसमें कई जिलों के नाम शामिल है। जैसे शुक्रवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा इन सभी जिलों में कोहरा बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
तापमान का पारा लुढ़का
बुधवार गुरुवार के बाद लगातार तापमान गिरता नजर आ रहा है। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे जा चुका है। इन शहरों में भोपाल का तापमान 5.4 डिग्री तो वही इंदौर का तापमान 4.5 डिग्री रहा है। ग्वालियर में 9.3 और उज्जैन में 7.3 वही जबलपुर में 9.02 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे ही अन्य कई शहरों में भी तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। घटते तापमान से ठंड बढ़ती जा रही है।
कोहरे से यातायात में हो रही दिक्कत
कोहरे का सीधा असर यातायात के साधनों पर पड़ रहा है। कोहरे की वजह से ट्रेनों में देरी हो रही है। कोहरे के चलते ट्रेन कई घंटे लेट हो रही है। इसके साथ ही कई उड़ाने भी रद्द की जा रही है। कोहरे का असर यातायात पर साफ नजर आ रहा है।
Read More:- सोना चांदी के भाव में हलचल का बवाल आया नजर, जाने आज के ताजा भाव




