Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी, लगातार गिरता जा रहा तापमान

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी, लगातार गिरता जा रहा तापमान

मध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। बढ़ती ठंड के चलते अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। लगातार तापमान गिरता जा रहा है। मध्य प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक अधिक ठंड का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इंदौर और भोपाल समेत कई शहरों में तापमान और भी ज्यादा तेजी से गिरने की आशंका जताई जा रही है।

जेट स्ट्रीम, पहाड़ों की बर्फीली हवाओं को पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिसंबर से लेकर जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड बहुत लंबे समय तक पड़ सकती है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। लगातार तापमान गिरने और बर्फीली हवाओं के चलने के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को अलर्ट किया जा चुका है।

ठंड बढ़ने का कारण

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड बढ़ने का मुख्य कारण जेट स्ट्रीम है जिसके कारण ठंड बढ़ रही है। जेट स्ट्रीम लगभग 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सक्रिय होता नजर आ रहा है। यह जमीन के लगभग 12 किलोमीटर ऊपर से पहाड़ों के नीचे आ रही है और यह ठंडी और बर्फीली हवाओं से मिलने के कारण और भी ज्यादा सर्दी बढ़ रही है। इन्हीं हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है।

कई इलाकों में ठंड का कहर

कई इलाकों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जिसमें कई इलाकों के नाम शामिल है जैसे:- राजगढ़, नौगांव, उमरिया, रीवा, मलाजखंड, बैतूल, रायसेन, शिवपुरी, मंडला, दतिया, खजुराहो, दमोह, नरसिंहपुर, सतना, छिंदवाड़ा, सीधी और टीकमगढ़ इन सभी जगह पर ठंड का कर देखने को मिल रहा है। यहां का पर लुढ़क कर 6 से 9.8 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

इन शहरों का पारा लुढ़का

भोपाल:- 7.2°

इंदौर:- 6.1°

ग्वालियर:-

उज्जैन:- 9.5°

जबलपुर:- 8.5°

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?