Home » मध्य प्रदेश » कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते मध्यप्रदेश में कई स्कूल बंद, यातायात भी हो रहा प्रभावित

कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते मध्यप्रदेश में कई स्कूल बंद, यातायात भी हो रहा प्रभावित

Madhyapradesh News:- मध्यप्रदेश में लगातार घना कोहरा छाया हुआ है और शीत लहर में पूरे राज्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। तापमान लगातार गिरता जा रहा है अब लगभग तापमान गिरकर 4 डिग्री तक जा पहुंचा है। तापमान गिरने की वजह से लगातार ठंड बढ़ रही है और इसके चलते दृश्यता कम हो रही है। साथ ही आमजनता का जनजीवन बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो रहा है। तेज ठंड के चलते कई शहरों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है।

वहीं कई जिलों में समय बदल दिया गया है। दृश्यता कम होने की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। यातायात प्रभावित होने के चलते लोगों को घंटों ट्रेनों का वेट करना पड़ रहा है। भीषण ठंड पड़ रही है और दिन के समय भी कोहरा देखने को मिल रहा है। रात के समय घना कोहरा छाया रहता है।

कोहरे का असर दिन में नजर आ रहा

कोहरे का असर दिन के समय भी देखने को मिल रहा है। लगातार कोहरे की वजह से धूप कमजोर हो रही है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ रही है। ठंडी और सर्द हवाएं चल रही है। इस बढ़ती ठंड की वजह से प्रशासन में 24 जिलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है। वही भोपाल, सीहोर, धार और अनूपपुर समेत कुछ जिलों में स्कूलों के टाइमिंग बदल दी गई है। जिससे कि बच्चे इस कड़ाके की ठंड से बचकर स्कूल जा सके।

कोहरे का असर यातायात पर भी नजर आ रहा है

घने कोहरे का असर शहरों में ठंड के साथ-साथ यातायात पर भी साफ-साफ नजर आ रहा है। इस घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसकी वजह से ट्रेनें 2 से 3 घंटे लेट चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को घंटों बैठकर वेट करना पड़ रहा है। सड़कों पर वहां धीमे चल रहे हैं। वही मालवा, सचखंड और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं।

Read More:- मध्यप्रदेश के बैतूल-नागपुर फोर लाइन पर बस पलटने से 16 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?