Home » मध्य प्रदेश » Sehore में 5 दिवसीय करियर मेले का आयोजन, छात्रों को मिला भविष्य का स्पष्ट रोडमैप; विद्यार्थी प्रतीत चांडक ने शेयर किए अनुभव

Sehore में 5 दिवसीय करियर मेले का आयोजन, छात्रों को मिला भविष्य का स्पष्ट रोडमैप; विद्यार्थी प्रतीत चांडक ने शेयर किए अनुभव

Sehore Prateek Chandak
Sehore Prateek Chandak

Sehore News : सीहोर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरनाल में पंच दिवसीय करियर मेले के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को करियर से जुड़े अवसरों, सही विषय चयन और भविष्य की योजना के प्रति जागरूक करना था।

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस सत्र में भाग लिया और इसे उपयोगी बताया। प्रतीत चांडक का संवाद और प्रेरक वक्तव्य छात्रों के बीच खासा प्रभावशाली रहा। उपस्थित विद्यार्थियों ने बताया कि इस सत्र ने उन्हें लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

सीहोर के विद्यार्थी प्रतीत चांडक ने साझा किए अनुभव

इस काउंसिलिंग सत्र में एमसीयू जनसंचार के छात्र और क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा प्रतीत चांडक ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव, संघर्ष और सीख को विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत किया। उनका उद्देश्य छात्रों को यह समझाना था कि सफलता केवल अंक से नहीं, बल्कि रुचि, निरंतर मेहनत और सही दिशा से मिलती है।

करियर विकल्पों पर मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन

सत्र के दौरान प्रतीत चांडक ने विभिन्न शैक्षणिक धाराओं, डिग्रियों और करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विज्ञान, वाणिज्य, कला, मीडिया, तकनीकी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे क्षेत्रों में किस प्रकार अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही, छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के आधार पर विषय चुनने की सलाह दी, ताकि वे भविष्य में संतुलित और संतोषजनक करियर बना सकें।

छात्रों के सवालों का मिला स्पष्ट समाधान

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर, विषय चयन, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार से जुड़े कई प्रश्न पूछे। प्रतीत चांडक ने सभी सवालों का सरल, व्यावहारिक और प्रेरणादायक तरीके से उत्तर दिया। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें अपने भविष्य को लेकर नई स्पष्टता मिली।

विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार शाक्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काउंसिलिंग सत्र विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास और करियर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतीत चांडक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।

शिक्षकों और स्टाफ की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में करियर नोडल शिक्षक खुशबू राठौर, लखपत सिंह गुर्जर, सावित्री राय, मूलचंद साहू, सावित्री भिलाला, अजब गौर, मुकेश कुमार मालवीय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने प्रतीत चांडक

उल्लेखनीय है कि प्रतीत चांडक वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक हैं। वे क्षेत्र में अपने प्रभावशाली संवाद कौशल, सामाजिक सक्रियता और प्रेरक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।

Read More : Budget Expectation 2026: सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, बजट से जुड़ी बड़ी उम्मीदें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?