Uttarpradesh News:- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। उत्तरप्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों में 17 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है। नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। आमजनता लगातार कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप झेल रही है।
ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। ठंड बढ़ती देखकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार द्वारा इस बारे में बात करते हुए बच्चों की छुट्टी को बढ़ा दिया गया है। हालांकि इससे पहले 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन ठंड का प्रकोप देखते हुए इसे बढ़ाकर 17 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
अभिभावकों ने दिखाई नाराजगी
बच्चों की छुट्टी घोषित करने का यह आदेश सुबह-सुबह जारी किया गया जिसकी वजह से बच्चों के माता-पिता ने नाराजगी जताई है। अभिभावकों का कहना है कि इस आदेश को जारी सुबह-सुबह किया गया। जिसकी वजह से उनकी पूरी दिनचर्या खराब हो गई। वहीं कई स्कूलों में सुबह-सुबह स्कूल खोल दिए गए थे जिसकी वजह से बच्चे भी स्कूल चले गए। इस वजह से अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली।
आदेश का हुआ उल्लंघन
छुट्टियों के आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए थे। जिसके बाद भी कई स्कूल खोल दिए गए। आदेश का उल्लंघन करने वालों खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे पहले है और मौसम का पूरा असर उनके सुरक्षा पर पड़ रहा है। जिसकी वजह से यह आदेश जारी किए गए हैं।
ठंड में हुई बढ़ोतरी
ठंड लगातार बढ़ती जा रही है उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। पूरा प्रदेश कोहरे और घटते तापमान की चपेट में है और यहां भीषण ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से जनजीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पढ़ रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से छुट्टियां घोषित करने का कदम उठाया गया है।
Read More:- काउंसलिंग में कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों के चयन पर मचा हंगामा, जाने क्या है पूरा मामला





