UttarPradesh News:- उत्तरप्रदेश में सर्द हवाओं और भयंकर सर्दी के चलते प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के साथ सीबीएसई और आईसीएसई और अन्य सभी बोर्ड विद्यालयों में लगभग 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है। उत्तरप्रदेश में भीषण सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है। सर्दी के चलते मथुरा जिले में आठवीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। छुट्टियां सभी बोर्डों पर भी लागू रहेगी। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आठवीं कक्षा तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी
सर्दी के मौसम के सबसे ठंडा दिन के रूप में बुधवार को देखा गया। सर्द हवाएं और हाड़ कंपा देने वाली ठंड। शीतलहर के चलते इस सप्ताह बहुत ज्यादा ठंड पढ़ रही है। तापमान लगातार गिरता जा रहा है।
सुबह छाया रहा घना कोहरा
सुबह के समय आज घना कोहरा छाया रहा। यातायात बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। सुबह के समय लगभग 7:00 बाजे घना कोहरा था। जिसके बाद 8:00 बजे तक कोहरा कम हो गया। आने वाले दिनों में भी घना कोहरा छाया रह सकता है ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है।
Read More:- लोहाघाट से देहरादून जा रही बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सभी यात्रियों की जान





