Home » राजनीति » Sangeet Som को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; सरधना से दिल्ली तक बढ़ी हलचल!

Sangeet Som को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; सरधना से दिल्ली तक बढ़ी हलचल!

Sangeet Som
Sangeet Som

Sangeet Som : सरधना के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता संगीत सोम को जान से मारने की धमकी मिलने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। आरोप है कि बांग्लादेश से किए गए फोन कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सनसनीखेज मामले के सामने आते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। संगीत सोम के निजी सचिव शेखर ने सरधना थाने में तहरीर देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

तहरीर के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल और संदेश आने लगे। कुछ कॉल वीडियो कॉल के रूप में थे, जिनमें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

Sangeet Som को मिली धमकी

धमकी देने वालों ने सिर्फ संगीत सोम ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही। इसके साथ ही कुछ प्रमुख न्यूज चैनलों को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। इस सूचना के बाद समर्थकों और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। निजी सचिव ने सभी संदिग्ध नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं।

थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिन नंबरों से धमकी दी गई, वे बांग्लादेश के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। आईपी एड्रेस, लोकेशन और डिजिटल ट्रेल खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपितों तक पहुंचा जा सके।

IPL बयान से जोड़ा जा रहा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी का यह मामला 31 दिसंबर को दिए गए एक बयान से जुड़ा हो सकता है। उस दिन संगीत सोम ने बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को आईपीएल में खरीदे जाने को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी की थी। इसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आया और बीसीसीआई ने संबंधित खिलाड़ी को टीम से रिलीज करने का फैसला लिया। इसी घटनाक्रम के बाद धमकी मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने साफ कहा कि वह सनातन धर्म और देशहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात मजबूती से रखते रहेंगे। उन्होंने कहा कि धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं और न ही अपने विचार बदलेंगे।

जल्द होगी कार्रवाई

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर व अन्य तकनीकी माध्यमों से जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही धमकी देने वालों की पहचान कर ली जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

Read More : कल्याण सिंह जयंती पर सीएम योगी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा – रामभक्तों के लिए त्यागा मुख्यमंत्री पद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?