कोरोना वायरस महामारी के कारण आज पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है। देश के कई प्रमुख राज्य इससे बुरी तरह चपेट में हैं वर्तमान समय में जो हालात हैं वह शासन-प्रशासन के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। इस बीच बिहार के समस्तीपुर जिले के DM ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है दरअसल गरीबों और निर्धन असहाय लोगों को भोजन कराना एक पुण्य कार्य है कोरोनाकाल के चलते गरीब मजदूरी नही कर पा रहें है। ऐसे में गरीबों को भोजन खिलाना किसी महान कार्य से काम नहीं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लॉकडाउन के दौरान जिले में गरीब, निर्धन एवं असहायों के सुविधा के लिए दलसिंहसराय, नगर परिषद में सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है। इस किचन में कुछ लोग पूरे समर्पण के साथ लगे हुए हैं और कोई भी भूखा पेट न जाये इस उद्देश्य के साथ लगातार समाजहित में कार्य कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी सहित स्वयं DM समस्तीपुर इस पुनीत कार्य हेतु सकारात्मक ऊर्जा के अनुकरणीय उदाहरण बन गए।