देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को देश में 91,755 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 1 लाख 35 हजार 105 संक्रमित ठीक हो गए और 3,412 की मौत हो गई। यह लगातार चौथा दिन था जब नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम रही।10 जून को 46,514 एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम हुई है। इसमें गिरावट का सिलसिला करीब एक महीने से जारी है। पिछली बार 12 मई को इसमें 6,399 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। अभी देश में 11 लाख 18 हजार 956 मरीजों का इलाज चल रहा है। 9 मई को यह आंकड़ा 37 लाख 41 हजार 302 के पीक पर था।