Relationship Tips : प्यार और रिश्तों में अक्सर यह देखा जाता है कि कम उम्र के पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं। समाज में इसे अलग नजरिए से देखा जाता है, लेकिन आकाश हेल्थ केयर की मनोरोग विशेषज्ञ (एसोसिएट कंसल्टेंट- साइकियाट्री) डॉ. पवित्रा शंकर के अनुसार यह कोई असामान्य प्रवृत्ति नहीं बल्कि एक सामान्य मनोवैज्ञानिक कारणों से जुड़ा व्यवहार है।
डॉ. शंकर का कहना है कि बड़ी उम्र की महिलाओं में मौजूद जीवन अनुभव और इमोशनल मैच्योरिटी इस आकर्षण का प्रमुख कारण है। बड़ी उम्र की महिलाएं आत्मविश्वासी होती हैं, उनके विचार स्पष्ट होते हैं और वे रिश्तों को व्यावहारिक नजरिए से संभालती हैं।
Relationship Tips
ऐसे व्यक्तित्व युवा पुरुषों को स्थिरता और बेहतर समझ का एहसास कराते हैं, जिससे रिश्तों में सुरक्षा और संतुलन बना रहता है। कई युवा पुरुष अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर रिश्तों में इमोशनल सिक्योरिटी की तलाश करते हैं। डॉ. शंकर बताती हैं कि यह उन्हें बड़ी उम्र की महिला के साथ आसानी से मिल जाती है। मैच्योर महिलाएं संवाद और बातचीत में सक्षम होती हैं, रिश्तों में बेवजह का ड्रामा या तनाव नहीं पैदा करतीं। यह शांत और सुलझा हुआ व्यवहार युवा पुरुषों को मानसिक सुकून देता है।
समाज की बदलती सोच
आज के समय में सोशल मीडिया और बदलती सामाजिक सोच ने उम्र के अंतर वाले रिश्तों को स्वीकार्यता दिलाई है। हालांकि डॉ. शंकर ने स्पष्ट किया कि किसी भी रिश्ते की सफलता केवल उम्र के अंतर पर निर्भर नहीं करती। ऐसे रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपसी सम्मान, स्पष्ट उम्मीदें और इमोशनल स्थिरता जरूरी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उम्र के अंतर को प्राथमिकता देने के बजाय रिश्तों में विश्वास और पारस्परिक समझ अधिक महत्वपूर्ण है। दोनों पार्टनर्स की मानसिक और भावनात्मक समझ ही ऐसे रिश्तों को लंबे समय तक कामयाब बनाने का आधार बनती है।
कम उम्र के पुरुष और बड़ी उम्र की महिलाओं के बीच आकर्षण कोई नई प्रवृत्ति नहीं है, बल्कि यह जीवन अनुभव, इमोशनल सिक्योरिटी और मानसिक संतुलन से जुड़ा है। समाज की सोच बदल रही है, लेकिन रिश्तों में स्थिरता और सम्मान ही सबसे बड़ी जरूरत है।
Read More : UP के सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, पढ़ें यहां…




