Home » व्रत / त्यौहार » हनुमान जन्मोत्सव के दौरान करें हनुमान चालीसा का पाठ, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति

हनुमान जन्मोत्सव के दौरान करें हनुमान चालीसा का पाठ, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति

Hanumaan Janmotsav:- हनुमान जन्मोत्सव हमेशा ही बड़ी धूमधाम से हर साल मनाया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को हर साल मनाया जाता है। हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का बहुत ही खास महत्व है। इस अवसर पर हर साल लोग बड़ी श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान हनुमान की पूजा-पाठ करना और उनके जन्मोत्सव को उत्साह के साथ मनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन अगर आप भगवान हनुमान की पूजा-पाठ करते हैं और उन्हें श्रद्धा भाव से याद करते हैं तो वह आपके सारे संकट हर लेते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पर क्या करें?

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भगवान हनुमान की पूजा आराधना करें उन्हें सच्चे मन से याद करें साथ ही इस दिन अगर आप व्रत रखते हैं उनकी पूजा आराधना करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर आप भगवान के चालीसा का पाठ करते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है और फलदाई माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से भक्तों के जीवन से सभी संकट समाप्त हो जाते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।

बरनउं रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ।।

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार ।

बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ।।

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुं लोक उजागर ।।

राम दूत अतुलित बल धामा । अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ।।

कंचन बरन बिराज सुबेसा । कानन कुण्डल कुंचित केसा ।।

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै । कांधे मूंज जनेउ साजै ।।

शंकर स्वयं सुवन केसरी नंदन । तेज प्रताप महा जगवंदन ।।

बिद्यावान गुनी अति चातुर । राम काज करिबे को आतुर ।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया । राम लखन सीता मन बसिया ।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा । बिकट रूप धरि लंक जरावा ।।

भीम रूप धरि असुर संहारे । रामचन्द्र के काज संवारे ।।

लाय सजीवन लखन जियाए । श्री रघुबीर हरषि उर लाये ।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं । अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते । कबि कोबिद कहि सके कहां ते ।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीह्ना । राम मिलाय राज पद दीह्ना ।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना । लंकेश्वर भए सब जग जाना ।।

जुग सहस्त्र जोजन पर भानु । लील्यो ताहि मधुर फल जानू ।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं । जलधि लांघि गये अचरज नाहीं ।।

दुर्गम काज जगत के जेते । सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ।।

राम दुआरे तुम रखवारे । होत न आज्ञा बिनु पैसारे ।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना । तुम रक्षक काहू को डरना ।।

आपन तेज सम्हारो आपै । तीनों लोक हांक तै कांपै ।।

भूत पिशाच निकट नहिं आवै । महावीर जब नाम सुनावै ।।

नासै रोग हरै सब पीरा । जपत निरंतर हनुमत बीरा ।।

संकट तै हनुमान छुडावै । मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ।।

सब पर राम तपस्वी राजा । तिनके काज सकल तुम साजा ।।

और मनोरथ जो कोई लावै । सोई अमित जीवन फल पावै ।।

चारों जुग परताप तुम्हारा । है परसिद्ध जगत उजियारा ।।

साधु सन्त के तुम रखवारे । असुर निकंदन राम दुलारे ।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता । अस बर दीन जानकी माता ।।

राम रसायन तुम्हरे पासा । सदा रहो रघुपति के दासा ।।

सनातन शास्त्रों में हनुमान पूजा का विशेष उल्लेख देखने को मिलता है।

तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ।।

अंतकाल रघुवरपुर जाई । जहां जन्म हरिभक्त कहाई ।।

और देवता चित्त ना धरई । हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ।।

संकट कटै मिटै सब पीरा । जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ।।

जो सत बार पाठ कर कोई । छूटहि बंदि महा सुख होई ।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा । होय सिद्धि साखी गौरीसा ।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा । कीजै नाथ हृदय मह डेरा ।।

दोहा

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप ।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ।।

Read More:- मार्केट में बाहुबली स्मार्टफोन आ रहा अपनी ताकत दिखाने, देखें कीमत और खासियत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?