Home » व्रत / त्यौहार » हनुमान जयंती पर करें बजरंग बाण का पाठ, जीवन के सभी दुख हर लेंगे बजरंगबली

हनुमान जयंती पर करें बजरंग बाण का पाठ, जीवन के सभी दुख हर लेंगे बजरंगबली

Hanuman Jayanti:- चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हनुमान जयंती का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है इस दिन भगवान हनुमान की पूजा आराधना की जाती है और उनकी पूजा करना बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। चैत्र महीने की पूर्णिमा संकट मोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है इस दिन भगवान हनुमान की पूजा आराधना करना बहुत ही प्रभावशाली होता है।

हनुमान जयंती पर क्या करें?

हनुमान जयंती के दिन को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा आराधना बड़े श्रद्धा भाव के साथ की जाती है मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान की पूजा आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हनुमान जयंती के दिन अगर आप इस मौके पर बजरंग बाण का पाठ करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा करने से हनुमान आपके सारे संकट हर लेते है। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।

श्री बजरंग बाण पाठ

दोहा

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान ।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

चौपाई

जय हनुमंत संत हितकारी । सुन लीजै प्रभु अरज हमारी ॥
जन के काज बिलंब न कीजै । आतुर दौरि महा सुख दीजै ॥
जैसे कूदि सिंधु महिपारा । सुरसा बदन पैठि बिस्तारा ॥
आगे जाय लंकिनी रोका । मारेहु लात गई सुरलोका ॥
जाय बिभीषन को सुख दीन्हा । सीता निरखि परमपद लीन्हा ॥
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा । अति आतुर जमकातर तोरा ॥
अक्षय कुमार मारि संहारा । लूम लपेटि लंक को जारा ॥
लाह समान लंक जरि गई । जय जय धुनि सुरपुर नभ भई ॥
अब बिलंब केहि कारन स्वामी । कृपा करहु उर अन्तर्यामी ॥
जय जय लखन प्राण के दाता । आतुर ह्वै दुःख करहु निपाता ॥
जै गिरिधर जै जै सुख सागर । सुर-समूह-समरथ भटनागर ॥
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले । बैरिहि मारु बज्र की कीले ॥
गदा बज्र लै बैरिहिं मारो। महाराज प्रभु दास उबारो॥
ॐ कार हुंकार महाप्रभु धावो । बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो ।
ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीशा । ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा ॥
सत्य होहु हरि शपथ पायके । राम दूत धरु मारु जाय के ॥
जय जय जय हनुमंत अगाधा । दुःख पावत जन केहि अपराधा ॥
पूजा जप तप नेम अचारा । नहिं जानत हौं दास तुम्हारा ॥
वन उपवन मग गिरि गृह माहीं । तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं ॥
पांय परौं कर जोरि मनावौं । येहि अवसर अब केहि गोहरावौं ॥
जय अंजनि कुमार बलवंता । शंकर सुवन वीर हनुमंता ॥
बदन कराल काल कुल घालक । राम सहाय सदा प्रतिपालक ॥
भूत, प्रेत, पिशाच निशाचर । अग्नि बेताल काल मारी मर ॥
इन्हें मारु, तोहि शपथ राम की । राखउ नाथ मरजाद नाम की ॥
जनकसुता हरि दास कहावो । ताकी शपथ बिलंब न लावो ॥
जै जै जै धुनि होत अकासा । सुमिरत होय दुसह दुःख नाशा ॥
चरण शरण कर जोरि मनावौं । यहि अवसर अब केहि गोहरावौं ॥
उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई । पाँय परौं, कर जोरि मनाई ॥
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता । ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता ॥
ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल । ॐ सं सं सहमि पराने खल दल ॥
अपने जन को तुरत उबारो । सुमिरत होय आनंद हमरो ॥
यह बजरंग बाण जेहि मारै । ताहि कहो फिरि कौन उबारै ॥
पाठ करै बजरंग बाण की । हनुमत रक्षा करै प्रान की ॥
यह बजरंग बाण जो जापै । ताते भूत-प्रेत सब कापैं ॥
धूप देय जो जपै हमेशा । ताके तन नहिं रहै कलेशा ॥

दोहा

प्रेम प्रतीतिहि कपि भजै, सदा धरै उर ध्यान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान ॥

Read More:- उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद आयोग ने तीसरी बार बिजली दर बढ़ने से किया इनकार, इससे पहले कब हुआ टैरिफ आदेश जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?